Apple के शेयर प्राइस में बड़ी गिरावट, iPhone 16 सीरीज के Pro मॉडल्स की कम डिमांड का असर

कंपनी के AI सॉफ्टवेयर Apple Intelligence का अमेरिकी वर्जन अगले महीने बीटा में लाया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 सितंबर 2024 23:37 IST
ख़ास बातें
  • Apple Intelligence का अमेरिकी वर्जन अगले महीने बीटा में लाया जा सकता है
  • इसके अन्य वर्जन अगले वर्ष आ सकते हैं
  • एपल को iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max की कम बुकिंग मिल रही है

पिछले सप्ताह इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर्स शुरू हुए थे

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के शेयर में सोमवार को लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट थी। कुछ एनालिस्ट्स ने कहा था कि पिछले सप्ताह लॉन्च की गई iPhone 16 सीरीज के Pro मॉडल्स की डिमांड अनुमान से कम रह सकती है। इसका बड़ा कारण कंपनी की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स लाने में देरी है। 

कंपनी के AI सॉफ्टवेयर Apple Intelligence का अमेरिकी वर्जन अगले महीने बीटा में लाया जा सकता है। इसके अन्य वर्जन अगले वर्ष आ सकते हैं। इस वजह से कुछ कस्टमर्स अपने स्मार्टफोन को iPhone 16 पर अपग्रेड करने से हिचक रहे हैं। पिछले सप्ताह इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर्स शुरू हुए थे। इस सीरीज के iPhone 16 Plus के लिए कंपनी की डिमांड में पिछले आईफोन्स की तुलना में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है। एपल को iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के लिए कम प्री-ऑर्डर्स मिल रहे हैं। 

TF Securities के एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि iPhone 16 और iPhone 16 Plus के लिए पिछली सीरीज के समान मॉडल्स की तुलना में डिमांड वर्ष-दर-वर्ष आधार पर बढ़ी है। एपल को iPhone 16 के लिए प्री-ऑर्डर्स की पहले वीकेंड पर लगभग 10 प्रतिशत और iPhone 16 Plus के लिए लगभग 48 प्रतिशत अधिक डिमांड मिली है। iPhone 16 सीरीज की प्री-ऑर्डर के पहले वीकेंड पर सेल्स लगभग 37 लाख यूनिट्स की होने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष पेश की गई आईफोन 15 सीरीज की तुलना में लगभग 12.7 प्रतिशत कम है। 

Kuo ने बताया कि नई आईफोन सीरीज के लॉन्च पर Apple Intelligence फीचर्स की कमी प्री-ऑर्डर्स की संख्या कम रहने का एक कारण हो सकता है। हाल ही में वर्ल्डवाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) में एपल ने राइटिंग टूल्स और इमेज प्लेग्राउंड जैसे फीचर्स को प्रदर्शित किया था। अगले महीने जारी किए जाने वाले iOS 18.1 अपडेट में इनमें से कुछ फीचर्स ही होंगे और बाकी फीचर्स को अगले वर्ष लाया जाएगा। आगामी हॉलिडे सीजन में iPhone 16 सीरीज की डिमांड बढ़ सकती है। देश में एपल ने पिछली सीरीज के आईफोन मॉडल्स के प्राइसेज को 10,000 रुपये तक घटाया है। पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 और 2022 में लाए गए iPhone 14 के प्राइस में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर 10,000 रुपये की कमी हुई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.