ऐप्पल भारत में आईफोन बनाने का काम अप्रैल महीने के अंत तक शुरू करेगी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 फरवरी 2017 12:36 IST
ख़ास बातें
  • यह जानकारी राज्य के आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे द्वारा दी गई
  • ऐप्पल करीब एक साल से भारतीय मार्केट में कदम रखने के लिए प्रयासरत रही है
  • कंपनी कंपोनेंट और मशीन के आयात पर 15 साल के लिए करों पर छूट चाहती है
अमेरिका की नामी कंपनी ऐप्पल जल्द ही भारत में आईफोन बनाने का काम शुरू करेगी। कर्नाटक के एक मंत्री ने जानकारी दी है कि कंपनी आईफोन को एसेंबल करने का काम अप्रैल महीने के अंत तक शुरू कर देगी।

अमेरिकी कंपनी ने बैंगलुरु में आईफोन को एसेंबल करने के लिए ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन कॉरपोरेशन के साथ साझेदारी भी की है। यह जानकारी भी राज्य के आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे द्वारा दी गई। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि ऐप्पल के अधिकारियों ने उनसे जनवरी में मुलाकात की और उनके साथ कंपनी की योजना साझा की थी।

गौर करने वाली बात है कि ऐप्पल करीब एक साल से भारतीय मार्केट में कदम रखने के लिए प्रयासरत रही है। इस बाबत जनवरी महीने के आखिर में ऐप्पल के अधिकारियों की एक टीम ने वाणिज्य और अन्य मंत्रालयों के अधिकारियों से भी मुलाकात की। कंपनी ने भारत में अपने स्टोर की स्थापना के लिए कर छूट की मांग की है। स्थानीय मार्केट में कंपनी की सीधी भिड़ंत सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी से होगी जो मार्केट हिस्सेदारी में सबसे आगे है।
दरअसल, ऐप्पल के लिए भारतीय मार्केट बेहद ही अहम है क्योंकि चीन और अन्य मार्केट में कंपनी के बिजनेस में हाल के दिनों बहुत तेजी देखने को नहीं मिली है। वहीं, भारत आज की तारीख में दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ स्मार्टफोन बाज़ार में से एक है।
Advertisement

भारतीय मार्केट में कदम रखने से पहले ऐप्पल ने केंद्र सरकार के सामने कई मांगें रखी हैं। इनमें से सबसे अहम कंपोनेंट और मशीन के आयात पर 15 साल के लिए करों पर छूट की मांग है।

कर्नाटक के मंत्री ने कहा, "ऐप्पल के आईफोन बैंगलुरु में बनाए जाएंगे और सभी प्रोडक्ट को घरेलू मार्केट में बेचने की कोशिश रहेगी।"
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  4. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  7. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  8. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.