5 हवाई जहाजों में भरकर अमेरिका भेजे गए iPhones!

एपल के iPhones जैसे प्रोडक्ट्स के लिए अमेरिका एक प्रमुख मार्केट है। कंपनी अधिक कॉस्ट का भार कस्टमर्स पर डालने से बचने की कोशिश में है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2025 19:05 IST
ख़ास बातें
  • एपल के iPhones जैसे प्रोडक्ट्स के लिए अमेरिका एक प्रमुख मार्केट है
  • कंपनी की भारत या अन्य देशों में रिटेल सेल्स बढ़ाने की योजना नहीं है
  • कंपनी अधिक कॉस्ट का भार कस्टमर्स पर डालने से बचने की कोशिश में है

कंपनी के iPhones जैसे प्रोडक्ट्स के लिए अमेरिका एक प्रमुख मार्केट है

अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump के कई देशों पर टैरिफ लगाने का बहुत से मार्केट्स और प्रोडक्ट्स पर असर पड़ा है। नए टैरिफ के असर से बचने के लिए Apple ने  पिछले कुछ दिनों में पांच विमानों में भरकर बड़ी संख्या में iPhones और अन्य प्रोडक्ट्स को अमेरिका भेजा है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नए टैरिफ के बावजूद भारत या अन्य देशों में एपल की रिटेल सेल्स बढ़ाने की योजना नहीं है। टैरिफ के असर से बचने के लिए कंपनी भारत और चीन जैसे अपने बड़े मैन्युफैक्चरिंग हब से इनवेंटरी को अमेरिका भेज रही है। एपल  को नया टैरिफ लागू होने से पहले स्टॉक जमा करने से प्राइसेज को बरकरार रखने में सहायता मिली है। एक सूत्र ने बताया, "कम इम्पोर्ट ड्यूटी पर पहुंचे डिवाइसेज से कंपनी को यह असर कम करने में सहायता मिलेगी। हालांकि, नई शिपमेंट्स के लिए कंपनी को अधिक टैरिफ चुकाना होगा।" 

एपल के iPhones जैसे प्रोडक्ट्स के लिए अमेरिका एक प्रमुख मार्केट है। कंपनी अधिक कॉस्ट का भार कस्टमर्स पर डालने से बचने की कोशिश में है। एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn ने भारत में पिछले वर्ष लगभग 1.2 करोड़ आईफोन्स की असेंबलिंग की थी। इस वर्ष फॉक्सकॉन की योजना आईफोन की लगभग तीन करोड़ यूनिट्स की असेंबलिंग करने की है। फॉक्सकॉन की कर्नाटक में बेंगलुरु के निकट फैक्टरी में मैन्युफैक्चरिंग का ट्रायल किया जा रहा है। देश में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना के पहले चरण के लिए यह ट्रायल हो रहा है। इस ट्रायल में यह जांच की जा रही है कि यह एपल  के कड़े मापदंडों को पूरा करने के साथ यह फैक्टरी बड़ी संख्या में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग कर सकती है या नहीं। 

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल की योजना देश में AirPods, MacBook और iPad की मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू करने की है। एपल की योजना फॉक्सकॉन के हैदराबाद के प्लांट में एक्सपोर्ट के लिए AirPods की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। कंपनी ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा शिफ्ट करने की योजना बनाई है। देश में कंपनी के वायरलेस ईयरफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग इसमें एक महत्वपूर्ण कदम होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.