Apple की चेन्नई में कॉरपोरेट ऑफिस खोलने की तैयारी, कई पोजिशंस के लिए शुरू की हायरिंग

एपल के ऑफिशियल जॉब पोर्टल पर चेन्नई में बहुत सी पोजिशंस के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इनमें रिटेल, डिवेलपमेंट, ऑपरेशंस और सप्लाई चेन से जुड़ी जॉब्स शामिल हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 फरवरी 2026 17:49 IST
ख़ास बातें
  • देश में पिछले कुछ वर्षों में एपल के आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • भारत में एपल की योजना अपना बिजनेस बढ़ाने की है
  • कंपनी जल्द ही मुंबई में अपना दूसरा स्टोर शुरू कर सकती है

भारत में एपल का रेवेन्यू डबल-डिजिट में बढ़ा है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple जल्द ही भारत में नया कॉरपोरेट ऑफिस खोल सकती है। तमिलनाडु के चेन्नई में इस ऑफिस के लिए कंपनी ने हायरिंग शुरू कर दी है। देश में पिछले कुछ वर्षों में एपल के आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया है। कंपनी के पास बेंगलुरु और हैदराबाद में पहले से ऑफिस मौजूद हैं। 

एपल के ऑफिशियल जॉब पोर्टल पर चेन्नई में बहुत सी पोजिशंस के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इनमें रिटेल, डिवेलपमेंट, ऑपरेशंस और सप्लाई चेन से जुड़ी जॉब्स शामिल हैं। ये पोजिशंस टेक्निकल स्पेशलिस्ट, मैन्युफैक्चरिंग क्वालिटी इ्ंजीनियर, बिजनेस एक्सपर्ट और एंटरप्राइज एंड सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट के लिए हैं। चेन्नई के अलावा कंपनी ने हैदराबाद में भी कुछ पोजिशंस के लिए हायरिंग शुरू की है। इससे हैदराबाद में एपल का नया स्टोर खुलने का संकेत मिला है। 

भारत में एपल की योजना अपना बिजनेस बढ़ाने की है। कंपनी को ग्रोथ के लिए लॉन्ग-टर्म में देश में अच्छी संभावना दिख रही है। कंपनी जल्द ही मुंबई में अपना दूसरा स्टोर शुरू कर सकती है। देश में एपल का यह छठा फिजिकल स्टोर होगा। हाल ही में एपल ने देश में अपना पांचवां स्टोर नोएडा में शुरू किया था। कंपनी ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में Jio World Drive मॉल में अपना पहला स्टोर खोला था। इसके अलावा दिल्ली के साकेत और बेंगलुरु और पुणे में एपल के स्टोर हैं। भारत में एपल ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने 50 अरब डॉलर से ज्यादा के मेड इन इंडिया iPhones का एक्सपोर्ट किया है। 

एपल के CEO, Tim Cook ने दिसंबर तिमाही के रिजल्ट की घोषणा के दौरान भारत में अतिरिक्त स्टोर्स खोलने का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि दिसंबर तिमाही में कंपनी ने रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। भारत में एपल का रेवेन्यू डबल-डिजिट में बढ़ा है। पिछले वर्ष भारत में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। देश में कंपनी ने आईफोन की लगभग 1.4 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर नौ प्रतिशत का हो गया है। इससे पिछले वर्ष में यह लगभग सात प्रतिशत था। 

 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.