Apple की अगले वर्ष फोल्डेबल iPhone लाने की तैयारी, स्लिम बॉडी होने की संभावना

इस स्मार्टफोन में 7.8 इंच का इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन हो सकती है। फोल्डेबल आईफोन की इनर स्क्रीन पर क्रीज नहीं दिखेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 मार्च 2025 19:02 IST
ख़ास बातें
  • यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है
  • इसका डिजाइन सैमसंग के Galaxy Z Fold के समान हो सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

फोल्डेबल आईफोन की इनर स्क्रीन पर क्रीज नहीं दिखेगी

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का फोल्डेबल iPhone अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। फोल्डेबल आईफोन का डिजाइन Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की Galaxy Z Fold सीरीज के समान हो सकता है। 

Bloomberg के एनालिस्ट, Mark Gurman ने अपने Power On न्यूजलेटर में बताया है कि अगले वर्ष एपल का फोल्डेबल आईफोन लॉन्च होगा। यह एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। इसका डिजाइन सैमसंग की Galaxy Z Fold सीरीज के समान हो सकता है। इस स्मार्टफोन की कुछ टेक्नोलॉजी आगामी iPhone 17 Air के समान हो सकती है। ऐसी अटकल है कि यह एपल का सबसे पतला आईफोन हो सकता है। अगर कंपनी के फोल्डेबल आईफोन को भी इतना थिन रखा जाता है तो इससे एपल को इस सेगमेंट में अन्य स्मार्टफोन कंपनियों को टक्कर देने में मदद मिलेगी। 

इससे पहले TF Securities International के एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo ने बताया था कि एपल की सप्लायर  Dongguan Yi'an Technology इस स्मार्टफोन के बियरिंग्स पर इस्तेमाल होने वाले लिक्विड मैटीरियल को सप्लाई कर सकती है। इस मैटीरियल के इस्तेमाल से फोल्डेबल आईफोन की ड्यूरेबिलिटी में बढ़ोतरी होगी। Kuo का दावा है कि Yi'an Technology ने एपल को एक करोड़ से अधिक शाफ्ट्स की सप्लाई की है। इस कंपोनेंट का इस्तेमाल फोल्डेबल स्मार्टफोन के हिंज में होता है। इससे पहले कंपनी ने SIM इंजेक्टर टूल में भी समान मैटीरियल का इस्तेमाल किया था। इस स्मार्टफोन में 7.8 इंच का इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन हो सकती है। Kuo ने बताया था कि फोल्डेबल आईफोन की इनर स्क्रीन पर क्रीज नहीं दिखेगी।  इस स्मार्टफोन के कवर डिस्प्ले में भी एक कैमरा मिल सकता है। 

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का शुरुआती प्राइस लगभग 2,300 डॉलर (लगभग 1,99,000 रुपये) का हो सकता है। इसकी तुलना में सैमसंग के Galaxy Z Fold 6 का शुरुआती प्राइस लगभग 1,899 डॉलर (1,64,200 रुपये) का है। Google के Pixel 9 Pro Fold का प्राइस 1,799 डॉलर (लगभग 1,54,700 रुपये) से शुरू होता है।  पिछले वर्ष लॉन्च किए गए एपल के iPhone 16 Pro Max का शुरुआती प्राइस 1,199 डॉलर (लगभग 1,00,600 रुपये) का है। फोल्डेबल आईफोन के हिंज कवर और मिडल फ्रेम की चीन की Bright Laser Technologies प्रमुख सप्लायर हो सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.