iPhone Air 2 की रियर कैमरा यूनिट में अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में बदलाव होने की कम संभावना है। iPhone Air 2 में 6.55 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले हो सकता है
यह एक सांकेतिक इमेज है
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 को अगले वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन्स के डिजाइन मं बदलाव किया जा सकता है। iPhone 18e में बड़ी कैमरा यूनिट दी जा सकती है। iPhone Air 2 मं डुअल रियर कैमरा सिस्टम हो सकता है।
एक मीडिया रिपोर्ट में iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 के डिजाइन को लीक किया गया है। iPhone 18e में स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में उठा हुआ कैमरा मॉड्यूल है। iPhone 18e में सिंगल रियर कैमरा हो सकता है। iPhone 18 में मौजूदा रियर डिजाइन को बरकरार रखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस कुछ अधिक हो सकती है। iPhone Air 2 में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में कैमरा मॉड्यूल के अंदर हॉरिजॉन्टल तरीके से लगे दो कैमरा दिख रहे हैं।
iPhone Air 2 की रियर कैमरा यूनिट में अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में बदलाव होने की कम संभावना है। iPhone Air 2 में 6.55 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और नया अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस लगभग 5.2 mm की हो सकती है। यह iPhone Air की तुलना में 0.4 mm की कमी है। आमतौर पर कम थिकनेस वाले स्मार्टफोन्स में कम कैपेसिटी वाली बैटरी दी जाती है। हालांकि, एपल इस स्मार्टफोन के लिए ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी पर कार्य कर रही है। iPhone Air 2 में लगभग 3,500 mAh की बैटरी मिल सकती है। iPhone Air में 3,149 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन में टाइटेनियम के फ्रेम को बरकरार रखा जा सकता है।
इस वर्ष सितंबर में एपल ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किया था। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को भी जल्द पेश किया जा सकता है। iPhone 18 में 6.3 इंच ProMotion डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में A20 चिपसेट हो सकता है। iPhone 18 में 9 GB का RAM होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।