• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple 11 दिसंबर को Noida में खोलेगा नया स्टोर, अगले साल इस शहर में खुलेगा अलगा स्टोर

Apple 11 दिसंबर को Noida में खोलेगा नया स्टोर, अगले साल इस शहर में खुलेगा अलगा स्टोर

Apple 11 दिसंबर को Noida में अपना नया रिटेल स्टोर लॉन्च करेगा, जो इस साल खुलने वाला कंपनी का तीसरा आउटलेट होगा।

Apple 11 दिसंबर को Noida में खोलेगा नया स्टोर, अगले साल इस शहर में खुलेगा अलगा स्टोर

Apple ने अप्रैल 2023 में मुंबई के BKC और दिल्ली के Saket में अपने पहले दो ऑफिशियल स्टोर खोले थे

ख़ास बातें
  • Apple 11 दिसंबर को Noida में नया स्टोर खोलने की तैयारी में
  • iPhone 17 और iPhone Air पहली बार भारत में तैयार हो रहे हैं
  • भारत में Apple का मार्केट शेयर तेजी से बढ़ रहा है
विज्ञापन

Apple भारत में अपनी ऑफलाइन मौजूदगी को और मजबूत करने जा रहा है। कंपनी 11 दिसंबर को Noida में अपना नया रिटेल स्टोर शुरू करने वाली है। यह इस साल खुलने वाला Apple का तीसरा और देश का कुल पांचवां स्टोर होगा। iPhone की बढ़ती डिमांड और प्रीमियम सेगमेंट में तेजी से बढ़ते मार्केट शेयर के बीच ब्रांड की रिटेल स्ट्रेटेजी आक्रामक होती दिख रही है। Apple Retail की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Deirdre O'Brien का कहना है कि भारत में कंपनी की ग्रोथ इस साल नए मुकाम पर पहुंची है और Noida स्टोर उसी सफर का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भारत में Apple के ग्राहक बेहद महत्वपूर्ण हैं और कंपनी आने वाले समय में और शहरों तक पहुंच बनाना चाहती है।

डिएड्रे ओ'ब्रायन ने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटव्यू में भारत में कंपनी के भविष्य को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि Apple 11 दिसंबर को Noida में अपना नया स्टोर खोलने वाला है और कंपनी अगले साल मुंबई में एक और स्टोर खोलने जा रही है। इस साल Apple ने नॉएडा के अलावा बैंगलुरु के Hebbal और पुणे के Koregaon Park में भी नए स्टोर लॉन्च किए हैं। ओ'ब्रायन का कहना है कि कंपनी इन रिटेल स्पेसेज के जरिए “Only-at-Apple” एक्सपीरियंस को ज्यादा से ज्यादा भारतीय यूजर्स तक पहुंचाना चाहती है।

भारत में iPhone 17 सीरीज और iPhone Air पहली बार पूरी तरह यहीं तैयार किए जा रहे हैं। Apple इसे अपनी लोकल मैन्युफैक्चरिंग और भारत के साथ लंबे सहयोग का बड़ा संकेत मानता है। नॉएडा स्टोर भी ऐसे समय में लॉन्च हो रहा है जब नए iPhone मॉडल्स को लेकर बाजार में जबरदस्त मांग दिखाई दे रही है।

Apple ने अप्रैल 2023 में मुंबई के BKC और दिल्ली के Saket में अपने पहले दो ऑफिशियल स्टोर खोले थे। इन दोनों स्टोर्स ने पहले ही साल में लगभग 800 करोड़ रुपये की संयुक्त बिक्री की। दिलचस्प बात यह है कि साकेत का छोटा स्टोर ही करीब 60% सेल्स के लिए जिम्मेदार रहा।

iPhone का मार्केट शेयर फिलहाल भारत में वॉल्यूम के आधार पर करीब 9% और वैल्यू के आधार पर 28% तक पहुंच चुका है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब Apple की अगली तेजी Tier-2 और Tier-3 शहरों से आ सकती है, जहां प्रीमियम फोन की मांग तेजी से बढ़ रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Apple Store, Apple Store Noida
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »