Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान

पिछले महीने एपल ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल से पहले लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को भी पेश किया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2026 18:44 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • iPhone 18 में 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • पिछले महीने एपल ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किया था

इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है

Photo Credit: Apple

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने इस वर्ष आईफोन की नई सीरीज के लॉन्च की अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया था। पिछले महीने एपल ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल से पहले लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को भी पेश किया गया था। इस सीरीज के बेस मॉडल को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Fixed Focus Digital ने बताया है कि नवंबर में iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की जाएगी। एपल को इस स्मार्टफोन की जोरदार डिमांड मिलने का अनुमान है। इस वजह से इसका बड़ा स्टॉक तैयार किया जा सकता है। अगले वर्ष मार्च में इस स्मार्टफोन को iPhone 18e के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में कंपनी का A20 चिपसेट हो सकता है। 

Advertisement

iPhone 18 में 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले 1,600 निट्स  की पीक ब्राइटनेस और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इन आईफोन में Apple का नया A20 Pro चिपसेट है। ये आईफोन iOS 27 पर चलते हैं। 

भारत में iPhone 18 Pro के 256 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 1,64,900 रुपये. 512 GB वाले वेरिएंट का 1,89,900 रुपये, 1 TB वाले वेरिएंट का 2,39,900 रुपये और 2 TB वाले वेरिएंट का 3,14,900 का है। इस स्मार्टफोन को Burgundy, Glacier, Silver और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। iPhone 18 Pro Max के 256 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 1,79,900,  512 GB वाले वेरिएंट का 2,04,900, 1 TB वाले वेरिएंट का 2,54,900 और 2 TB वाले वेरिएंट का 3,29,900 रुपये का है।  iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 18 मेगापिक्सल का कैमरा है। एपल को इन स्मार्टफोन्स के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.