Apple के फोल्डेबल iPhone की जल्द शुरू होगी मैन्युफैक्चरिंग, सैमसंग का हो सकता है डिस्प्ले

एपल के इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में 5.5 आउटर डिस्प्ले और अनफोल्ड करने पर 7.8 इंच की इनर स्क्रीन हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जून 2025 18:31 IST
ख़ास बातें
  • फोल्डेबल iPhone की मैन्युफैक्चरिंग जल्द शुरू की जा सकती है
  • इसे अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है
  • फोल्डेबल आईफोन में Samsung के डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की फोल्डेबल स्मार्टफोन के सेगमेंट में एंट्री करने की योजना है। फोल्डेबल iPhone की मैन्युफैक्चरिंग जल्द शुरू की जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने इस फोल्डेबल डिवाइस की पुष्टि नहीं की है। इसके बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसे अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। 

TF Securities के एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई एक पोस्ट में बताया है कि इस वर्ष की तीसरी तिमाही के अंत में या चौथी तिमाही की शुरुआत में एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। हालांकि, Kuo ने कहा है कि इसके हिंज सहित बहुत से कंपोनेंट के स्पेसिफिकेशंस को तय नहीं किया गया है। फोल्डेबल आईफोन में Samsung के डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा बताया गया है कि सैमसंग इसके लिए 70-80 लाख फ्लेक्सिबल पैनल बनाने की तैयारी कर रही है। 

Kuo ने बताया है कि एपल की ओर से सैमसंग को 1.5-2 करोड़ फोल्डेबल आईफोन पैनल्स का ऑर्डर दिए जाने का अनुमान है। यह इस स्मार्टफोन के लिए दो से तीन वर्षों की अनुमानित डिमांड को पूरा करने के लिए हो सकता है। फोल्डेबल आईफोन की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग अगले वर्ष की दूसरी छमाही में हो सकती है। इसका प्राइस अधिक होने का अनुमान है और इस वजह से इसकी बिक्री भी सीमित होने की संभावना है। एपल के इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में 5.5 आउटर डिस्प्ले और अनफोल्ड करने पर 7.8 इंच की इनर स्क्रीन हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में एपल के iPhone 16 ने स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल सेल्स में पहला स्थान हासिल किया है। पहली तिमाही में बिक्री के लिहाज से टॉप 10 स्मार्टफोन्स की लिस्ट में एपल के पांच iPhone मॉडल शामिल हैं। इस लिस्ट में पिछले वर्ष लॉन्च किए गए iPhone 16 को पहला,  iPhone 16 Pro Max को दूसरा और iPhone 16 Pro को तीसरा रैंक मिला है। एपल के लिए लगातार तीसरी तिमाही में आईफोन की कुल सेल्स में iPhone 16 Pro मॉडल्स की हिस्सेदारी लगभग आधी रही है। इस लिस्ट में iPhone 16e को छठा और iPhone 16 Plus को 10वां स्थान मिला है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.