Apple के फोल्डेबल आईफोन का लीक हुआ डिजाइन, 5,800mAh हो सकती है बैटरी

एपल की योजना इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में वाइड और शॉर्ट फॉर्म फैक्टर पेश करने की है। iPhone Ultra को अनफोल्ड करने पर यह कंपनी के मौजूदा स्मार्टफोन्स की तरह दिख सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2026 21:26 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में डिस्प्ले पर न्यूनतम क्रीज दिख सकती है
  • फोल्डेबल आईफोन में 5,800 mAh की बैटरी दी जा सकती है

इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है

Photo Credit: YouTube/@fpt

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple की जल्द फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में एंट्री हो सकती है। कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डिस्प्ले पर न्यूनतम क्रीज दिख सकती है। इसमें एपल का नेक्स्ट-जेनरेशन चिपसेट दिया जा सकता है। 

YouTube पर fpt (Front Page Tech) की ओर से अपलोड किए गए एक वीडियो में फोल्डेबल आईफोन का 3D डिजाइन दिखाया गया है। इस स्मार्टफोन में लगभग 0.15 mm की डिस्प्ले क्रीज हो सकती है। ऐसी रिपोर्ट है कि इसके लिए Samsung की डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ 3D प्रिंटेड पार्ट्स का इस्तेमाल करने वाले लिक्विड मेटल हिंज का इस्तेमाल किया गया है। एपल की योजना इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में वाइड और शॉर्ट फॉर्म फैक्टर पेश करने की है। iPhone Ultra को अनफोल्ड करने पर यह कंपनी के मौजूदा स्मार्टफोन्स की तरह दिख सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन को फोल्ड करने पर 9.5 mm और अनफोल्ड करने पर 4.5 mm की थिकनेस हो सकती है। इसकी तुलना में iPhone Air की थिकनेस 5.6 mm और Samsung Galaxy Z Fold 7 की अनफोल्ड करने पर थिकनेस लगभग 4.2 mm की है। iPhone Ultra में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि फोल्डेबल आईफोन में 5,800 mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

हाल ही में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया था कि एपल के फोल्डेबल iPhone में डुअल-लेयर UTG और UFG ग्लास डिजाइन मिल सकता है। इसमें इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले ग्लास की दो थिन शीट्स के बीच होगा। फोल्डेबल आईफोन में अपडेटेड हिंज डिजाइन भी दिख सकता है। इससे इस स्मार्टफोन को आसानी से फोल्ड किया जा सकेगा और इसके डिस्प्ले पर क्रीज भी बहुत कम दिखेगी। iPhone Ultra में कंपनी का 2 nm प्रोसेस पर बना आगामी चिपसेट दिया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन का यूजर इंटरफेस अनफोल्ड करने पर iPad के समान हो सकता है। इस स्मार्टफोन को ओपन करने पर इसके बड़े डिस्प्ले पर दो ऐप्स साइड बाय साइड एक साथ चल सकेंगे। मौजूदा आईफोन्स में यूजर्स डिस्प्ले पर एक साथ दो ऐप्स नहीं चला सकते। फोल्डेबल आईफोन में स्क्रीन की बायीं साइड पर ऐप स्लाइडर्स हो सकते हैं। यह बहुत से iPad ऐप्लिकेशंस के जैसा लेआउट होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.