Apple का अफोर्डेबल iPhone SE 4 अगले सप्ताह हो सकता है लॉन्च

पिछले वर्ष एपल की भारत में बिक्री तेजी से बढ़ी है। कंपनी ने देश में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स का रिकॉर्ड बनाया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 फरवरी 2025 19:36 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की आगामी सप्ताहों में कुछ प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना है
  • एपल ने iPhone SE का पिछला वर्जन तीन वर्ष पहले लॉन्च किया था
  • इसके नए वर्जन में A18 चिपसेट दिया जा सकता है

पिछले वर्ष कंपनी ने देश में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स का रिकॉर्ड बनाया है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple अगले सप्ताह iPhone SE 4 को लॉन्च कर सकती है। कंपनी की आगामी सप्ताहों में कुछ प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना है। यह Vision Pro के अपग्रेड के साथ ही iPad के नए वर्जन को भी पेश कर सकती है। इसके अलावा  MacBook Air का नया वर्जन M4 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

Bloomberg के एनालिस्ट, Mark Gurman ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया है कि iPhone SE 4 को अगले सप्ताह लॉन्च किया जा सकता है। इस सप्ताह भी एपल कुछ नए प्रोडक्ट्स की घोषणा कर सकती है। पिछले वर्ष लॉन्च किए गए कंपनी के  Vision Pro को Apple Intelligence फीचर्स के साथ अपग्रेड किया जा सकता है। Mark ने बताया है कि अगले कुछ सप्ताह में MacBook Air का नया वर्जन M4 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। एपल ने iPhone SE का पिछला वर्जन तीन वर्ष पहले लॉन्च किया था। इसके नए वर्जन में A18 चिपसेट दिया जा सकता है। 
Advertisement

हाल ही में टिप्सटर Evan Blass ने बताया था कि iPhone SE 4 में डायनैमिक आइलैंड हो सकता है। यह स्क्रीन के ऊपर ओवल के आकार का एक स्पेस होता है जो अलर्ट्स और नोटिफिकेशंस को दिखाता है। यह डायनैमिक आइलैंड आईफोन 16 सीरीज के समान हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Apple Intelligence फीचर्स मिल सकते हैं। इनमें ChatGPT के इंटीग्रेशन के साथ अपग्रेडेड Siri शामिल होने की संभावना है। iPhone SE के मौजूदा वर्जन का प्राइस लगभग 430 डॉलर (लगभग 37,200 डॉलर) का है। iPhone SE 4 में फीचर्स को बढ़ाया जा सकता है। इस वजह से इसका प्राइस भी कुछ महंगा होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन को लगभग 500 डॉलर (लगभग 42,400 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। 

पिछले वर्ष एपल की भारत में बिक्री तेजी से बढ़ी है। कंपनी ने देश में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स का रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी की iPhone की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर चार प्रतिशत बढ़कर लगभग 15.1 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष पहली छमाही में एपल के स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, दूसरी छमाही में कंपनी के लिए ग्रोथ घटकर दो प्रतिशत की थी। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी के लिए वर्ष-दर-वर्ष आधार पर आईफोन की शिपमेंट्स की ग्रोथ कम रहने का कारण चौथी तिमाही का कमजोर सीजन था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  5. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  6. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  7. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  8. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  9. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  10. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.