Apple के 20th एनिवर्सरी आईफोन में मिल सकता है डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले

आगामी स्मार्टफोन को iPhone 20 कहा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए सेरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 मई 2026 15:23 IST
ख़ास बातें
  • एपल के 20th एनिवर्सरी आईफोन में सॉलिड-स्टेट बटन दिए जा सकते हैं
  • इस स्मार्टफोन में डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले हो सकता है
  • एपल के आगामी स्मार्टफोन को iPhone 20 कहा जा सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की iPhone को अगले वर्ष 20 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इसका जश्न मनाने के लिए कंपनी आईफोन का 20th एनिवर्सरी मॉडल पेश कर सकती है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस वर्ष एपल की iPhone 18 सीरीज और पहले फोल्डेबल आईफोन को लॉन्च किया जा सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर इंस्टेंट डिजिटल ने बताया है कि 20th एनिवर्सरी आईफोन में सॉलिड-स्टेट बटन दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन में 'अल्ट्रा-लो पावर चिप' दिया जा सकता है। इस चिप से बटंस को पावर मिलेगी और यह स्मार्टफोन प्रेशर की पहचान कर हैंडसेट के ऑफ होने पर भी फीडबैक उपलब्ध करा सकेगा। सॉलिड-स्टेट बटन एक डिवाइस के फ्रेम के साथ अंदर या बाहर की ओर नहीं मूव करते। ये बटन प्रेशर की पहचान करते हैं और सामान्य बटन की तरह हैप्टिक फीडबैक देते हैं। इन बटन में फिजिकल मूवमेंट नहीं होने की वजह से ये सामान्य बटंस की तुलना में अधिक ड्यूरेबल होते हैं। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन को iPhone 20 कहा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए सेरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन हो सकता है। इस टिप्सटर का दाना है कि 20th एनिवर्सरी आईफोन में 6,000 mAh की बैटरी वायरलेस रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें डिस्प्ले के नीचे फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। 

हाल ही में एक अन्य टिप्सटर ने बताया था कि स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल Samsung के OLED पैनल का 20वीं एनिवर्सरी वाले आईफोन में इस्तेमाल हो सकता है। इस पैनल में कलर फिल्टर ऑन एनकैप्सुलेशन (COE) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। सैमसंग का दावा है कि इससे लाइट ट्रांसमिटेंस में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है और पावर की खपत 25 प्रतिशत तक घट सकती है। इस टेक्नोलॉजी से कम थिकनेस वाले ज्यादा फ्लेक्सिबल डिस्प्ले बनाए जा सकते हैं। इस वर्ष कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन भी लॉन्च हो सकता है। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है। फोल्डेबल आईफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.