iPhone 12 और iPhone 12 Pro भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध, मिलेंगे ये ऑफर्स

iPhone 12 की खरीदारी करते हैं, उन्हें HDFC Bank कार्ड पर 6,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा, वहीं iPhone 12 Pro को HDFC Bank कार्ड के जरिए खरीदने पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2020 13:48 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 12 और Pro की प्री-बुकिंग Apple India ऑनलाइन स्टोर्स पर शुरू
  • प्री-बुकिंग के साथ दोनों ही आईफोन मॉडल्स पर मिलेंगे ऑफर
  • एप्पल ट्रेड-इन ऑफर के तहत मिलेगी 22,000 रुपये तक की छूट

बीते हफ्ते ही लॉन्च की गई है iPhone 12 सीरीज़

iPhone 12 और iPhone 12 Pro के लिए भारत में प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया Apple India ऑनलाइन स्टोर्स के साथ-साथ कंपनी के ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेलर्स पार्टनर्स के माध्यम से लाइव कर दी गई है। भारत में प्री-बुकिंग के अलावा, Apple ने आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो की बिक्री अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, जर्मनी और जापान जैसे देशों में शुरू कर दी है। दोनों ही आइफोन मॉडल्स पिछले हफ्ते iPhone 12 mini और iPhone 12 Pro Max के साथ पेश किए गए थे।  
 

iPhone 12, iPhone 12 Pro India pre-order offers

Apple India ऑनलाइन स्टोर्स ने iPhone 12 और iPhone 12 Pro स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है, जिसके साथ कंपनी एप्पल ट्रेड-इन ऑफर पेश कर रही है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को आईफोन 12 पर 22,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा और आईफोन 12 प्रो पर 34,000 रुपये तक की छूट प्राप्त होगी।
Advertisement

IndiaiStore.com वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जो ग्राहक एप्पल के ऑथराइज़ डिस्टिब्यूटर के माध्यम से आईफोन 12 की खरीदारी करते हैं, उन्हें HDFC Bank कार्ड पर 6,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा, इसके साथ ही ईज़ी ईएमआई विकल्प भी मौजूद होगा। कैशबैक ऑफर के साथ आईफोन 12 की कीमत घटकर महज 73,900 रुपये हो जाएगी। वहीं, दूसरी ओर आईफोन 12 प्रो स्मार्टफोन को HDFC Bank कार्ड के जरिए खरीदने पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। जिसके बाद आईफोन 12 प्रो की कीमत घटकर 1,14,900 रुपये हो जाएगी। इस फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत वैसे 1,19,900 रुपये है।

आपको बता दें, Flipkart  वेबसाइट पर भी बैनर पेश किया गया है जिसमें HDFC Bank कैशबैक ऑफर का जिक्र किया गया है। हालांकि अभ फ्लिपकार्ट पर इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू होना रहती है। ठीक इसी तरह Amazon पर भी अभी आईफोन 12 सीरीज़ की प्री-बुकिंग शुरू नहीं की गई है।
Advertisement
 

iPhone 12, iPhone 12 Pro price in India

आईफोन 12 की शुरुआती कीमत भारत में 79,900 रुपये है, जिसमें आपको इसका 64 जीबी वेरिएंट प्राप्त होगा। वहीं, इसके 128 जीबी मॉडल की कीमत 84,900 रुपये है। हालांकि, iPhone 12 के 256 जीबी स्टोरेज मॉडल के लिए आपको 94,900 रुपये कीमत चुकानी होगी। iPhone 12 Pro के बेस वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 128 जीबी स्टोरेज मिलती है, जबकि इसके 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,29,900 रुपये है। वहीं, यदि आप इसके टॉप 512 जीबी स्टोरेज विकल्प को खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 1,49,900 रुपये देने होंगे।

आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो दोनों ही फोन की बिक्री रेगुलर कीमत पर 30 अक्टूबर से भारत में शुरू की जाएगी। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Gets warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Excellent display
  • Dolby Vision video recording
  • Snappy overall performance
  • All-day battery life
  • Bad
  • Heats up when gaming
  • Not differentiated much from iPhone 12
  • Not great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  6. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  7. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  9. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.