iPhone के चार्जर में आग लगने से युवति का चेहरा जला

18 मार्च को इंग्लैंड के बर्मिंघम में रहने वाली एक 17 वर्षिय युवति Amie Hall ने सोते समय अपने Apple iPhone को चार्जिंग पर लगाया, जिसके बाद उनके कंबल में आग लग गई।

iPhone के चार्जर में आग लगने से युवति का चेहरा जला

iPhone से संबंधित डिवाइस में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है

ख़ास बातें
  • Apple iPhone के चार्जर में आग लगने की खबर है
  • रात को चार्जिंग पर लगाने के तुरंत बाद चार्जर ने पकड़ी आग
  • शिकायत करने वाली 17 वर्षिय युवति के चेहरे में पड़ा जलने का जख्म
विज्ञापन
स्मार्टफोन या चार्जर में आग लगने की घटनाएं नई बात नहीं है। ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के बर्मिंघम में एक 17 वर्षिय युवति, जिनका नाम एमी हॉल (Amie Hall) बताया जा रहा है, इसी तरह की घटना का शिकार हुई है। रात को सोते समय युवति के iPhone चार्जर में कुछ गड़बड़ हुई और इससे उनकी कंबल में आग लग गई। गनीमत है कि हॉल को गंभीर जख्म नहीं आए, लेकिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया में कछ तस्वीरें साझा की, जिससे पता चलता है कि हादसा बड़ा भी हो सकता था।

Birmingham Mail की रिपोर्ट बताती है कि 18 मार्च को इंग्लैंड के बर्मिंघम में रहने वाली एक 17 वर्षिय युवति Amie Hall ने सोते समय अपने Apple iPhone को चार्जिंग पर लगाया और वह फोन को अपने कंबल के अंदर रख कर सो गई। थोड़ी देर बाद उसने अपने कंबल पर कथित तौर पर नारंगी रंग के स्पार्क देखें और देखते ही देखते उसके कंबल ने आग पकड़ ली। चहरे के पास फोन होने की वजह से उसके गाल पर जलने का घाव भी हुआ, जिसकी तस्वीरें रिपोर्ट अनुसार, उसने अपने फेसबुक पेज पर साझा भी की।

पब्लिकेशन को घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए युवति ने कहा (अनुवादित) "मैने सोने के लिए अपनी आंखें बंद कर लगभग पांच मिनट तक लेटी रही... [तब] मैने नारंगी रंग [स्पार्क] चमकता देखी। मैं उठी और नीचे की ओर भागी और मां को आवाज़ लगाई।" उन्होंने आगे कहा "मैं सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहूंगी कि लोग इतना जरूर ध्यान दें - यह [ऐसी घटनाएं] और बुरा हो सकता है।"

Birmingham Mail का कहना है कि हॉल के पास चार्जिंग केबल तो Apple की थी, लेकिन उसका अडेप्टर थर्ड-पार्टी कंपनी का था। हालांकि यहां हॉल की तरफ से कहा गया है कि उनका चार्जिंग अडेप्टर ऐप्पल का था।

फिलहाल Apple आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है। कंपनी ने यूज़र्स को सलाह दी है कि वे सुरक्षित चार्जिंग स्टैंडर्ड्स का पालन करें। कंपनी ने इसके लिए एक खास पेज भी बनाया हुआ है। कंपनी के स्टैंडर्ड में एक पॉइन्ट यह भी है कि यूज़र्स अपने आईफोन या अन्य ऐप्पल डिवाइस को उन जगहों पर चार्ज न करें, जहां नमी हो या जो क्षेत्र हवादार न हो। इससे चार्जर गर्म हो सकता है या नमी के कारण शॉर्ट सर्केट हो सकता है। इसके अलावा हम आपको यही सलाह देंगे कि आप हमेशा कंपनी की ओर से बेचे जाने वाले ऑरिज्नल केबल या चार्जिंग अडेप्टर का ही इस्तेमाल करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone charger, iPhone Charger Catch Fire
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »