iPhone 17 बनेंगे भारत में, चीन की प्रोडक्शन लाइन हो जाएगी धीमी!

iPhone 17 चीन के बाहर विकसित होने वाला पहला मॉडल होने की उम्मीद है। कंपनी 2024 की दूसरी छमाही के दौरान भारत में iPhone 17 के लिए न्यू प्रोडक्ट इंट्रोडक्शन (NPI) प्रक्रिया शुरू करेगी।

iPhone 17 बनेंगे भारत में, चीन की प्रोडक्शन लाइन हो जाएगी धीमी!
ख़ास बातें
  • Apple की भारत में बनने वाले iPhones के रेशियो को बढ़ाने की प्लानिंग
  • 2024 तक iPhone 17 को भारत में बनाने पर भी काम कर रही है कंपनी
  • Foxconn का चीन में iPhone प्रोडक्शन हो सकता है कम
विज्ञापन
टीएफ सिक्योरिटीज इंटरनेशनल के विश्लेषक मिंग-ची कुओ द्वारा शेयर की गई डिटेल्स के अनुसार, Apple भारत में बनने वाले iPhone यूनिट्स के रेशियो को बढ़ाने की योजना बना रही है। गुरुवार को एक नए ब्लॉग पोस्ट में, विश्लेषक ने कहा कि क्यूपर्टिनो कंपनी अगले साल की दूसरी छमाही में भारत में iPhone 17 बनाने पर भी काम कर रही है - जिसके 2025 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस बीच, 2024 में चीन के दो क्षेत्रों में कंपनी के प्रोडक्शन स्केल में काफी गिरावट आने की उम्मीद है।

एक मीडियम पोस्ट में, कुओ ने कहा कि Apple असेंबलर Foxconn, जो वर्तमान में भारत में iPhone मॉडल के लिए लगभग 80 प्रतिशत प्रोडक्शन लाइनों का मालिक है, अगले साल चीन के  झेंग्झौ में अपने प्रोडक्शन को 45 प्रतिशत तक और ताइयुआन में 85 प्रतिशत तक कम कर सकता है। बता दें कि ग्लोबल लेवल पर शिप की जाने वाली 14 प्रतिशत तक iPhone यूनीट्स - जिनमें iPhone 15 भी शामिल है - वर्तमान में भारत में बनाई जाती हैं। विश्लेषक के अनुसार, यह संख्या 2024 तक 20 प्रतिशत से 25 प्रतिशत के बीच बढ़ने की उम्मीद है।

इस बीच, कुओ के अनुसार, iPhone 17 चीन के बाहर विकसित होने वाला पहला मॉडल होने की उम्मीद है। कंपनी 2024 की दूसरी छमाही के दौरान भारत में iPhone 17 के लिए न्यू प्रोडक्ट इंट्रोडक्शन (NPI) प्रक्रिया शुरू करेगी। डिजाइन रिस्क को कम करने के लिए, कंपनी ने चीन के बाहर विकसित किए जाने वाले स्टैंडर्ड मॉडल को चुना है और फोन के 2025 की दूसरी छमाही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने की उम्मीद है।

पिछले हफ्ते, ताइवान की Wistron ने विस्ट्रॉन इन्फोकॉम मैन्युफैक्चरिंग में अपनी 100 प्रतिशत अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को लगभग 125 मिलियन डॉलर (लगभग 1,040 करोड़ रुपये) में बेचने की मंजूरी दे दी थी। टाटा द्वारा विस्ट्रॉन की प्रोडक्शन लाइनों के अधिग्रहण से यह देश में Apple के iPhone मॉडल असेंबल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन जाएगी।

कुओ बताते हैं कि आईफोन निर्माता का टाटा को भारत में अपने स्मार्टफोन असेंबलरों में से एक बनाने का कदम भारत सरकार के साथ कंपनी के संबंधों को मजबूत करने में मदद कर सकता है, और कुओ के अनुसार, अगले 10 वर्षों में कंपनी की वृद्धि के लिए यह "महत्वपूर्ण" है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  2. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  3. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  4. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  5. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  7. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  8. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  9. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  10. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »