Apple लाएगी 8 इंच की स्क्रीन वाला फोल्डेबल iPhone, जानें कब हो सकता है लॉन्च!

एनालिस्ट मिंग-चीकुओ के मुताबिक 2023 के शुरूआती दिनों में Apple अपना 8 इंच की फलैक्सिबल OLED के साथ फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सकती है।

Apple लाएगी 8 इंच की स्क्रीन वाला फोल्डेबल iPhone, जानें कब हो सकता है लॉन्च!

लम्बे समय से Apple से Foldable iPhone की उम्मीद लगाई जा रही है।

ख़ास बातें
  • Apple काफी समय से फोल्डेबल आईफोन पर काम कर रही है
  • 2023 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है फोल्डेबल आईफोन
  • Apple अपने फलैक्सिबल डिस्पले के लिए Samsung के साथ कर सकती है साझेदारी
विज्ञापन
एनालिस्ट मिंग-चीकुओ के मुताबिक 2023 के शुरुआती दिनों में Apple अपना 8 इंच की फलैक्सिबल OLED के साथ फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि इस आईफोन में 16:9 का एस्पेक्ट रेश्यो होगा। Apple पिछले कुछ समय से अब फोल्डेबल स्मार्टफोन की गाड़ी में सवार होने तैयारी में है। कुछ स्कीमेटिक और पेटेंट लिस्टिंग में यह सामने आया है कि पिछले कुछ समय से फोल्डेबल आईफोन लाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। हालांकि इस Cupertino कंपनी ने अभी तक इस बात पर चुप्पी ही बनाई हुई है कि यह इस दिशा में काम कर रही है या नहीं, और क्या यह सैमसंग और हुवावे जैसी कंपनियों को भी शामिल करेगी जिनके फोल्डेबल स्मार्टफोन पहले से ही मार्केट में आ चुके हैं।

AppleInsider ने निवेशकों की ओर एक नोट जारी करते हुए कहा, कुओ ने यह अनुमान लगाया है कि फोल्डेबल आईफोन में 8 इंच की क्यूएचडी (1,800x3,200 पिक्सल) डिस्पले होगी जिसमें कि Samsung Galaxy Z Fold 2 की QXGA+ स्क्रीन की अपेक्षा अधिक पिक्सल होंगे। इसमें 16:9 का बेहतरीन एस्पेक्ट रेश्यो होगा। यह iPhone 12 (₹ 70,900) और iPhone 12 Pro (₹ 110,900) के 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो की तरह नहीं होगा।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 2023 में एप्पल 15 से 20 मिलियन फोल्डेबल आईफोन का निर्माण करेगी। यह रेगुलर आईफोन मॉडल के सामान्य निर्माण से बहुत कम है। कुओ ने कहा कि सैमसंग डिस्पले भी आईफोन की फोल्डेबल डिस्पले निर्माण का एक हिस्सा हो सकती है। Samsung Foundry इसमें अपने डिस्पले ड्राइवर IC को देखेगी। पिछले दिनों आई कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा था कि एप्पल के फोल्डेबल आईफोन के लिए फ्लैक्सीबल डिस्पले बनाने का काम LG Display करेगी।

सैमसंग के अलावा एप्पल तैपी, ताइवान आधारित टच सॉल्यूशन प्रोवाइडर TPK के साथ काम कर रही है। इससे फोल्डेबल आईफोन में सिल्वर नैनोवायर टच सॉल्यूशन दिया जाएगा। HomePod में टॉप पर टच इनपुट देने के लिए पहले से ही सिल्वर वायर नैनो टच सॉल्यूशन होने की बात कही जा रही है। मगर अभी यह साफ नहीं है कि यह सॉल्यूशन TPK द्वारा ही बनाया गया है। ताइवान का यह उत्पादक हालांकि एप्पल के पुराने आइफोन मॉडल में 3डी टच देने वाले पार्टनर्स में से एक है। कुओ ने कहा कि क्रॉस-उत्पाद पारिस्थितिकी तंत्र और हार्डवेयर डिजाइन के लाभ के चलते एप्पल नई फोल्डेबल डिवाइस के ट्रेंड में सबसे बड़ा विजेता होगा।

पिछले कुछ महीनों से एप्पल अपने फोल्डेबल आईफोन पर काम कर रही है। कंपनी ने कुछ पेटेंट एप्लीकेशन भी फाइल की हैं जो कि न केवल फोल्डेबल डिजाइन के लिए बल्कि आने वाले समय में आईपैड लाइनअप के लिए भी लागू होंगी। Foxconn फैक्ट्री में कम से कम दो आईफोन मॉडल के प्रोटोटाइप आंतरिक तौर पर टेस्ट किए गए हैं। नवम्बर महीने में आई एक रिपोर्ट के अनुसार कहा गया था कि पहला फोल्डेबल आईफोन 2022 में लॉन्च किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »