भारत से iPhones का रिकॉर्ड एक्सपोर्ट, चीन को बड़ा झटका!

Apple फिलहाल अपनी ग्लोबल iPhone मैन्युफैक्चरिंग का 18% हिस्सा भारत से कर रहा है और कंपनी का टारगेट है कि 2025 के अंत तक यह आंकड़ा 32% तक पहुंच जाए।

भारत से iPhones का रिकॉर्ड एक्सपोर्ट, चीन को बड़ा झटका!

Photo Credit: Apple

ख़ास बातें
  • अप्रैल 2025 में भारत से अमेरिका करीब 2.9 मिलियन iPhones एक्सपोर्ट किए गए
  • एक साल पहले चीन से यही संख्या 3.7 मिलियन थी
  • जो अब घटकर केवल 9 लाख यूनिट रह गई है
विज्ञापन
Apple ने अप्रैल 2025 में भारत से अमेरिका को रिकॉर्ड संख्या में iPhones एक्सपोर्ट किए। कंपनी का यह कदम चीन से प्रोडक्शन शिफ्ट करने की स्ट्रैटेजी का हिस्सा है, जो अब नतीजे देना शुरू कर चुका है। इस बदलाव को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाराजगी जताई है और Apple को चेतावनी दी है कि अगर कंपनी iPhones की असेंबली अमेरिका में नहीं करती, तो उस पर 25% तक का टैरिफ लगाया जा सकता है। वहीं, भारत अब Apple के लिए एक नया मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस बनकर उभर रहा है।

Omdia के हवाले से TOI की रिपोर्ट बताती है कि अप्रैल 2025 में भारत से अमेरिका को करीब 2.9 मिलियन iPhones एक्सपोर्ट किए गए, जबकि एक साल पहले चीन से यही संख्या 3.7 मिलियन थी, जो अब घटकर केवल 9 लाख यूनिट रह गई है। यह बदलाव साफ दिखाता है कि Apple अपने मैन्युफैक्चरिंग बेस को चीन से हटाकर भारत में शिफ्ट कर रहा है और यह बदलाव सिर्फ प्रोडक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्लोबल लॉजिस्टिक्स और पॉलिटिक्स दोनों को प्रभावित कर रहा है।

Apple फिलहाल अपनी ग्लोबल iPhone मैन्युफैक्चरिंग का 18% हिस्सा भारत से कर रहा है और कंपनी का टारगेट है कि 2025 के अंत तक यह आंकड़ा 32% तक पहुंच जाए। Foxconn, जो Apple का मुख्य सप्लायर है, भारत में अपना निवेश लगातार बढ़ा रहा है। कंपनी ने हाल ही में $1.5 बिलियन का एक्सपेंशन प्रोजेक्ट भारत में शुरू किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, Apple ने 2026 तक अमेरिका में बिकने वाले सभी iPhones की असेंबली भारत में करने की योजना बनाई है। हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत में प्रोडक्शन तेजी से बढ़ाना आसान नहीं होगा, खासकर जब बात क्वालिटी स्टैंडर्ड और वॉल्यूम की आती है।

अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग की बात करें तो वह Apple के लिए काफी महंगा और धीमा ऑप्शन है। ऐसे में भले ही ट्रंप सरकार दबाव बना रही हो, लेकिन Apple की स्ट्रैटेजी भारत को लेकर फिलहाल अडिग नजर आती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, IPhones, Apple Tarrif
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22,000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung का ये स्मार्टफोन, देखें डील
  2. Tecno Camon 50 Ultra 5G vs Redmi Turbo 5 vs Oppo F33 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. भारत में बच्चों के लिए सोशल मीाडिया के इस्तेमाल पर बंदिशें लगा सकती है सरकार
  4. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  5. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
  6. REDMAGIC Astra 2 जबरदस्त गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, 16GB रैम, 8300mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  7. सरकार की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम से चमक सकते हैं भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
  8. iQOO 16 के साथ नया iQOO मिनी टैबलेट भी हो सकता है लॉन्च, बड़ा खुलासा
  9. Xiaomi लाई बिना बिजली, बिना Wi-Fi चलने वाला सिक्योरिटी कैमरा! सोलर पावर से लैस, जानें कीमत
  10. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »