Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत

फोन एंड्रॉयड 16 आधारित MagicOS 10 पर रन करता है।

Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Honor

Honor X7e Plus 5G फोन में 6.87 इंच का TFT LCD डिस्प्ले पैनल मिलता है।

ख़ास बातें
  • फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है।
  • फोन में 1020 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
  • इसमें Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट मिलता है।
विज्ञापन

Honor X7e Plus 5G को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर मार्केट में उतारा है। फोन में 6.87 इंच का TFT LCD डिस्प्ले पैनल मिलता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट मिलता है जिसके साथ में 8GB रैम है, और 256GB स्टोरेज दी गई है। फोन एंड्रॉयड 16 आधारित MagicOS 10 पर रन करता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। यह बड़ी बैटरी से लैस होकर आता है और फास्ट चार्जिंग भी है। फोन में कई तरह के AI फीचर्स परोसे गए हैं जिनमें एआई मैमोरी, सर्कल टू सर्च, एआई इरेजर, एआई समरी आदि शामिल हैं। 

Honor X7e Plus 5G Price

Honor X7e Plus 5G को कंपनी ने कतर में लॉन्च किया है जहां पर इसके 6GB+128GB बेस वेरिएंट की कीमत QAR 999 (लगभग 26000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फोन को तीन रंगों में से चुना जा सकता है जिसमें Desert Gold, Velvet Black, और Meteor Silver शामिल है। 

Honor X7e Plus 5G Specifications

Honor X7e Plus 5G फोन में 6.87 इंच का TFT LCD डिस्प्ले पैनल मिलता है। यह फोन एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है जो कि 1592 x 720 पिक्सल का है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। फोन में 1020 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह आई कम्फर्ट मोड से भी लैस है जिससे आंखों पर बुरा प्रभाव न पड़े। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट मिलता है जिसके साथ में 8GB रैम है, और 256GB स्टोरेज दी गई है। फोन एंड्रॉयड 16 आधारित MagicOS 10 पर रन करता है। 

कैमरा की ओर देखें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में एक सेकंडरी सेंसर भी है। सेल्फी के लिए फोन 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इसमें साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर लगे हैं। फोन में 8100mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग है। कंपनी ने इस फोन को IP68, IP69, और IP69K रेटिंग दी है। यह क्रश रसिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है। फोन के डाइमेंशन 168.3 x 78.54 x 8.3mm हैं, और वजन 216.5 ग्राम है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »