Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone की भारत के बजाय चीन में हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग

पिछले वित्त वर्ष में भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में आईफोन की हिस्सेदारी लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2025 20:45 IST
ख़ास बातें
  • यह iPhone Pro मॉडल होने की संभावना है
  • इसे एपल के फोल्डेबल iPhone के साथ लॉन्च किया जा सकता है
  • आईफोन्स की कुल मैन्युफैक्चरिंग में से लगभग 20 प्रतिशत भारत में हो रही है

यह iPhone Pro मॉडल होने की संभावना है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone की 20वीं एनिवर्सरी के लिए एक स्पेशल एडिशन आईफोन लॉन्च किया जा सकता है। यह iPhone Pro मॉडल होने की संभावना है। इसे एपल के फोल्डेबल iPhone के साथ लॉन्च किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

Bloomberg के रिपोर्टर Mark Gurman ने अपने साप्ताहिक Power On न्यूजलेटर में बताया है कि एपल ने आईफोन की 20वीं एनिवर्सरी के लिए ग्लास पर फोकस्ड डिजाइन वाला Pro मॉडल और फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही Gurman ने कहा है कि इन आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग भारत में नहीं बल्कि चीन में की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगले दो वर्षों तक अमेरिका में बेचे जाने वाले आईफोन्स के सभी मॉडल्स की कंपनी भारत में मैन्युफैक्चरिंग नहीं कर सकेगी। Gurman का कहना है, "आईफोन की क्वालिटी के लिहाज से भारत में मैन्युफैक्चरिंग वाले आईफोन्स चीन के समान हैं।" 
Advertisement

आईफोन की 20वीं एनिवर्सरी वाले मॉडल में नए कंपोनेंट्स और मैन्युफैक्चरिंग के अलग तरीकों की जरूरत होगी। इस वजह से एपल के लिए इन आईफोन्स की चीन से बाहर मैन्युफैक्चरिंग करना मुश्किल है। भारत में एपल ने पिछले वित्त वर्ष में 22 अरब डॉलर (लगभग 1,89,412 करोड़ रुपये) के iPhones की मैन्युफैक्चरिंग की है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में भारत में आईफोन्स की असेंबलिंग में लगभग 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इससे कंपनी के चीन से मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा शिफ्ट करने की योजना का संकेत मिल रहा है। आईफोन्स की कुल मैन्युफैक्चरिंग में से लगभग 20 प्रतिशत भारत में हो रही है। इससे यह पता चल रहा है कि एपल और इसके सप्लायर्स देश में अपनी स्थिति को मजबूत कर रहे हैं। पिछले वित्त वर्ष में भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में आईफोन की हिस्सेदारी लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की थी। 

एपल के चीन में सबसे बड़े मैन्युफैक्चरिंग प्लांट पर कोरोना के दौरान लॉकडाउन की वजह से बड़ा असर पड़ा था। इसके बाद कंपनी ने चीन से अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा भारत और कुछ अन्य देशों में शिफ्ट करने की योजना बनाई थी। भारत में आईफोन्स की सबसे अधिक असेंबलिंग एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn की फैक्टरी में होती है। इसके अलावा Tata Group की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी आईफोन्स की असेंबलिंग करती है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.