iPhone SE 2020 अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च

iPhone SE 2020 फोन में 4.7 इंच का डिस्प्ले, टच आईडी होम बटन, ए13 चिप, 3 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2020 12:32 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 12 और iPhone SE 2020 के लॉन्च को लेकर मिली जानकारी
  • iPhone SE 2020 फोन iPhone 8 का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा
  • Apple का लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन होगा आईफोन एसई 2020

iPhone SE 2020 प्रेरित हो सकता है iPhone 8 के डिज़ाइन से

Apple का कथित आगामी फोन iPhone SE 2020 स्मार्टफोन अगले हफ्ते लॉन्च हो सकता है। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। ऐप्पल ने हाल ही में जानकारी दी थी कि नेक्सट जेनरेशन iPhone SE में iPhone 8 के डिज़ाइन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके बाद यह नई जानकारी सामने आई है। इसी के साथ इस रिपोर्ट में ऐप्पल पर नज़र रखने एक विशेषज्ञ जेफ पू का हवाला देते हुए यह भी कहा गया है कि iPhone 12 सीरीज़ के कुछ यूनिट को सितंबर की जगह अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। अगर आईफोन 12 सीरीज़ को लेकर किया गया यह दावा सही साबित होता है तो यह पहली बार नहीं होगा, जब ऐप्पल स्मार्टफोन के अलग-अलग यूनिट को एक अंतराल में लॉन्च करेगी। इससे पहले साल 2018 में iPhone XS और iPhone XS Max को सितंबर में लॉन्च किया गया था, और इसके बाद अक्टूबर में iPhone XR लॉन्च किया गया। फिलहाल, ऐप्पल ने न तो आईफोन एसई 2020 के लॉन्च को लेकर कोई अधिकारिक बयान दिया है, और न ही आईफोन 12 को लेकर।

जेफ पू का हवाला देते हुए MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone SE का अपग्रेड वर्ज़न iPhone SE 2020 जल्द से जल्द इस हफ्ते लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही की एक अन्य रिपोर्ट में यह बताया गया था कि Apple का लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन आईफोन एसई 2020 कहलाएगा। पहले खबर थी कि कंपनी का अगला बजट स्मार्टफोन iPhone 9 या फिर iPhone SE 2 हो सकता है। कहा तो यह भी गया था कि नया आईफोन एसई स्मार्टफोन iPhone 8 का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो कि साल 2017 में लॉन्च हुआ था। खबर है कि आईफोन एसई फोन में 4.7 इंच का डिस्प्ले, टच आईडी होम बटन, ए13 चिप, 3 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।

इसके अलावा, पू का हवाला देते हुए रिपोर्ट यह भी जानकारी दी गई है कि फिलहाल आईफोन 12 के 5.4 इंच और 6.1 इंच यूनिट के लिए "EVT" या फिर "Engineering Verification Test" स्टेज को दो हफ्ते के लिए यानी अप्रैल के अंत तक बढ़ा दिया गया है। वहीं, आईफोन 12 के 6.7 इंच यूनिट के ईवीटी को मई के मध्य तक बढ़ा दिया गया है। पू का कहना है ईवीटी में देरी होने का कारण कोरोना वायरस महामारी की वजह से यात्रा और उड़ानों का रद्द होना है। इसके परिणाम अनुसार, अब iPhone 12 (5.4-inch) और iPhone 12 Pro (6.1-inch) स्मार्टफोन सितंबर में लॉन्च हो सकता है। वहीं, iPhone 12 Pro Max (6.7-inch) अक्टूबर के मध्य तक आएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Good rear camera
  • Bad
  • Underwhelming selfie camera
  • Starts at 16GB storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.00 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए9

फ्रंट कैमरा

1.2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

ओएस

आईओएस 9.3

रिज़ॉल्यूशन

640x1136 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern processor
  • Slim, light, easy to use
  • Good daylight camera performance
  • Regular iOS updates likely for many years
  • Bad
  • Dated looks and small screen
  • Single rear camera
  • Average battery life
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Insane performance
  • Vastly improved cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • Bad
  • Same old design
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए11 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

1821 एमएएच

ओएस

आईओएस 11

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज से हुई बड़ी चूक, यूजर्स को गलती से भेजे 40 अरब डॉलर के Bitcoin
  2. 200W पावर बैंक एकसाथ 4 डिवाइस करता है चार्ज! Ugreen Nexode Pro 25000mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  3. किसी ने आपको हर जगह से कर दिया है ब्लॉक तो कैसे करें उसे मैसेज, ये तरीका आएगा आपके काम
  4. OPPO K14x 5G भारत में आ रहा 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ, 10 फरवरी को है लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. किसी ने आपको हर जगह से कर दिया है ब्लॉक तो कैसे करें उसे मैसेज, ये तरीका आएगा आपके काम
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज से हुई बड़ी चूक, यूजर्स को गलती से भेजे 40 अरब डॉलर के Bitcoin
  3. अंतरिक्ष से आफत! एकसाथ आ रहे 5 एस्टरॉयड, नासा का अलर्ट
  4. Upcoming Smartphones This Week: Samsung Galaxy F70e, OPPO K14X 5G, Tecno Pova Curve 2 5G जैसे फोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च
  5. OPPO K14x 5G भारत में आ रहा 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ, 10 फरवरी को है लॉन्च!
  6. Tecno Pova Curve 2 5G भारत में 13 फरवरी को होगा लॉन्च, 8000mAh की बैटरी!
  7. 200W पावर बैंक एकसाथ 4 डिवाइस करता है चार्ज! Ugreen Nexode Pro 25000mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  8. Google Gemini मंगाएगा खाना, कैब भी करेगा बुक, बिना फोन को हाथ लगाए!
  9. Oppo Reno 14 Pro 5G को Rs 10500 से सस्ता खरीदें, 6200mAh बैटरी, 50MP के तीन कैमरा!
  10. Samsung Galaxy A57 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG से मिला सर्टिफिकेशन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.