Apple के चीफ की पोजिशन से जल्द हट सकते हैं Tim Cook, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश

एपल की कमान लगभग 14 वर्षों से कुक के पास है और उनकी अगुवाई में कंपनी ने अपने स्मार्टफोन और अन्य बिजनेस को तेजी से बढ़ाया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 नवंबर 2025 14:28 IST
ख़ास बातें
  • एपल की कमान लगभग 14 वर्षों से कुक के पास है
  • कंपनी के नए CEO की घोषणा अगले तिमाही नतीजों के बाद की जा सकती है
  • एपल के लिए वॉल्यूम के लिहाज से भारत तीसरा सबसे बड़ा मार्केट हो गया है

कंपनी की मार्केट वैल्यू 350 अरब डॉलर से बढ़कर लगभग चार लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO), Tim Cook अगले वर्ष कंपनी को छोड़ सकते हैं। एपल की कमान लगभग 14 वर्षों से कुक के पास है और उनकी अगुवाई में कंपनी ने अपने स्मार्टफोन और अन्य बिजनेस को तेजी से बढ़ाया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एपल ने कुक के उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए कंपनी में से ही किसी सीनियर मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव को चुना जा सकता है। हालांकि, इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है और कुक ने भी कंपनी से ही किसी कैंडिडेट को चुनने का पक्ष लिया है। एपल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (हार्डवेयर इंजीनियरिंग), John Ternus को उनके विकल्प के तौर पर एक प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। CEO के तौर पर कुक के लगभग 14 वर्षों के कार्यकाल में एपल का बिजनेस तेजी से बढ़ा है और कंपनी की मार्केट वैल्यू 350 अरब डॉलर से बढ़कर लगभग चार लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है। 

Advertisement

कंपनी के नए CEO की घोषणा अगले तिमाही नतीजों के बाद की जा सकती है। एपल का अनुमान है कि मौजूदा तिमाही में हॉलिडे के सीजन के दौरान उसकी सेल्स में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के आईफोन के साथ ही लैपटॉप की MacBook रेंज की सेल्स भी तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा कुछ अन्य सेगमेंट में भी कंपनी ने अपने बिजनेस को बढ़ाया है। 

एपल के लिए वॉल्यूम के लिहाज से भारत तीसरा सबसे बड़ा मार्केट हो गया है। देश में कंपनी ने अपने रिटेल स्टोर्स की संख्या भी बढ़ाई है। इसके साथ ही देश में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया गया है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint Research के अनुसार, देश के स्मार्टफोन मार्केट में जुलाई-सितंबर के दौरान iPhones का वैल्यू के लिहाज से मार्केट शेयर लगभग 28 प्रतिशत का रहा है। हाल ही में कंपनी ने iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max और iPhone Air शामिल हैं। नई आईफोन सीरीज के लिए कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.