• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ऐप्पल का आईओएस ऐप डिजाइन और डेवलपमेंट एक्सेलेरेटर बंगलुरु में खुलेगा

ऐप्पल का आईओएस ऐप डिजाइन और डेवलपमेंट एक्सेलेरेटर बंगलुरु में खुलेगा

ऐप्पल का आईओएस ऐप डिजाइन और डेवलपमेंट एक्सेलेरेटर बंगलुरु में खुलेगा
विज्ञापन
ऐप्पल ने बुधवार को घोषणा की कि वह बंगलुरू में आईएस ऐप्स के लिए एक डिजाइन और डेवलपमेंट एक्सेलेरेटर का गठन करेगी। कंपनी का मकसद देश के प्रतिभाशाली इंजीनियरों की मदद करना और डेवलपर कम्युनिटी का विस्तार करना है। कंपनी ने बताया कि डेवलपमेंट सेंटर साल 2017 की शुरुआत से काम करना शुरू कर देगा।

बंगुलरू को 'भारत की स्टार्टअप क्रांति का गढ़' बताते हुए कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि डेवलपमेंट सेंटर खुलने से भारत में आईओएस के लिए ऐप्स बनाने वाले हजारों डेवलपर को अतिरिक्त और विशेष समर्थन मिलेगा।

इस योजना पर ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा, "भारत दुनिया भर के आईओएस डेवलपमेंट कम्युनिटी में सबसे ज्यादा जीवंत और उद्मयमशालीसमुदाय में से एक है। बंगलुरु में नई फेसलिटी की शुरुआत करके हम डेवलपर को नए टूल का एक्सेस देंगे। इसकी मदद से वे दुनिया भर के ग्राहकों तक अपनी खोज को पहुंचा पाएंगे।"

बंगलुरु में शुरू किए जाने वाले डिजाइन और डेवलपमेंट एक्सेलेरेटर में डेवलपरों के साथ ऐप्पल की टीम भी काम करेगी। यहां पर कंपनी के विशेषज्ञ संगोष्ठियों का आयोजन करेंगे। और डेवलपर्स उनके हर ऐप की समीक्षा भी दी जाएगी। ऐप्पल ने कहा कि बंगुलरु फेसलिटी में डेवलपर ऐप्पल की प्रोग्रामिंग भाषा को आसानी से सीख सेकेंगे जिसका इस्तेमाल वे आईओएस, ओएस एक्स, ऐप्पल टीवी और ऐप्पल वॉच के लिए कर पाएंगे।

इस घोषणा पर नासकॉम के प्रेसिडेंट आर चंद्रशेखर ने कहा, ''बंगलुरु में ऐप्पल
के इस निवेश का क्षेत्र में तेजी से विस्तार कर रहे डेवलपर कम्युनिटी पर दूरगामी असर होगा। यहां पर दी जाने वाली ट्रेनिंग की मदद से डेवलपर अपने ऐप के डिजाइन को और बेहतर कर पाएंगे और उन्हें ज्यादा बड़े मार्केट तक पहुंचने में आसानी होगी।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »