एंड्रॉयड एन में क्या नया है? जानें विस्तार से

एंड्रॉयड एन में क्या नया है? जानें विस्तार से
विज्ञापन
गूगल ने अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में कई नए प्रोडक्ट रिलीज करने के साथ एंड्रॉयड एन का नया डेवलपर प्रिव्यू रिलीज किया। एंड्रॉयड एन डेवलपर प्रिव्यू को गूगल का पहला बीटा वर्ज़न माना जा रहा है जिसे किसी यूज़र के प्राइमरी स्मार्टफोन और टैबलेट पर टेस्ट किया जा सकता है।

इच्छुक यूज़र एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए यहां android.com/beta पर रजिस्टर करना होगा। पहले की तरह यह नेक्सस 6, नेक्सस 9, नेक्सस 5एक्स, नेक्सस 6पी, नेक्सस प्लेयर, पिक्सल सी और एंड्रॉयड वन के साथ काम करेगा।

कंपनी का कहना है कि एंड्रॉयड के नए वर्ज़न में परफॉर्मेंस, प्रोडक्टिविटी और सिक्योरिटी पर ध्यान दिया जा रहा है। यह भी बताया गया कि एंड्रॉयड एन डेवलपर प्रिव्यू 3 बेहतर ग्राफिक्स और रनटाइम परफॉर्मेंस के साथ आएगा।
 
multi_window_support_android_n_io_2016_google_video_grab

एंड्रॉयड एन में मल्टी-टास्किंग करना आसान होगा। यूज़र तेजी से दो ऐप के बीच में स्विच कर पाएंगे। इसमें मल्टी-विंडो सपोर्ट होगा और बेहतर नोटिफिकेशन भी। सिक्योरिटी के लिहाज से इस वर्ज़न में फाइल आधारित इनक्रिप्शन होगा और समय-समय पर अपडेट मिलता रहेगा। कंपनी के मुताबिक, हैंडसेट को ऑन करते ही नया डिवाइस बैकग्राउंड में अपडेट होता रहेगा।

प्रोडक्टिविटी की बात करें तो एंड्रॉयड के दो नए मल्टी-टास्किंग फ़ीचर के बारे में चर्चा करना ज़रूरी है। इसमें नया "क्विक स्विच" फ़ीचर जोड़ा गया है जिसे रीसेंट ऐप्स पर डबल टैप करके इस्तेमाल में लाया जा सकता है। यूज़र लंबे समय तक रीसेंट बटन दबाकर मल्टी-विंडो शुरू कर सकते हैं। कंपनी ने टास्क स्विचर बटन को अपडेट कर दिया है जो अब क्लियर ऑल बटन दिखलाता है। रीसेंट ऐप्स सेगमेंट को साफ-सुथरा करने के मकसद एंड्रॉयड एन अपने आप रीसेंट ऐप्स से ऐप को हटा देगा।
 
android_n_google_io_2016_generic

इसमें लॉन्चर शॉर्टकर्ट को भी शामिल किया जाएगा। लेटेस्ट एंड्रॉयड डेवलपर प्रिव्यू में एंड्रॉयड पे और नए गूगल कीबोर्ड थीम को शामिल किया गया है। गूगल ने नाइट मोड को सिस्टम यूआई ट्यूनर से हटा दिया है। नए पावर नोटिफिकेशन कंट्रोल अब सिस्टम यूआई ट्यूनर में मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »