• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Android 12 की रिलीजिंग के बाद भी सबसे ज्‍यादा स्‍मार्टफोन Android 10 पर हो रहे ऑपरेट : रिपोर्ट

Android 12 की रिलीजिंग के बाद भी सबसे ज्‍यादा स्‍मार्टफोन Android 10 पर हो रहे ऑपरेट : रिपोर्ट

डेटा, डि‍वेलपर्स के लिए यह तय करने में उपयोगी होता है कि एंड्रॉयड के कौन से वर्जनों को सपोर्ट करना है और फ्यूचर में किन वर्जनों पर सपोर्ट बंद किया जा सकता है।

Android 12 की रिलीजिंग के बाद भी सबसे ज्‍यादा स्‍मार्टफोन Android 10 पर हो रहे ऑपरेट : रिपोर्ट

इससे पहले Google ने अप्रैल 2020 से अपने आंकड़े अपडेट नहीं किए थे। वहीं, एंड्रॉयड 12 के आंकड़े फ‍िलहाल एंड्रॉयड स्टूडियो पर मौजूद नहीं हैं।

ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड स्‍टूडियो के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है
  • 70 फीसदी फोन एंड्रॉयड के पिछले तीन वर्जन में चल रहे हैं
  • एंड्रॉयड 10 के बाद सबसे ज्‍यादा एंड्रॉयड 11 इस्‍तेमाल हो रहा है
विज्ञापन
Google के Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले स्मार्टफोन्‍स में से आधे से अधिक स्‍मार्टफोन अब Android 11 और Android 10 पर चल रहे हैं। एंड्रॉयड स्‍टूडियो के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। Google अपनी डि‍वेलपर वेबसाइट पर अब एंड्रॉयड अपडेट को अपनाने से जुड़े रेग्‍युलर अपडेट नहीं देता है। वह एंड्रॉयड स्टूडियो में इन नंबरों का खुलासा करता है। इन आंकड़ों में अभी Android 12 को शामिल नहीं किया गया है। यानी यह नहीं बताया गया है कि कितनी डिवाइसेज अक्‍टूबर में रिलीज किए गए Android 12 पर चल रही हैं। हालांकि नंबरों से यह पता चलता है कि Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले स्मार्टफोन्‍स में से 70 फीसदी फोन एंड्रॉयड के पिछले तीन वर्जन में चल रहे हैं। 

इन नंबर्स को 9to5Google ने Android Studio पर स्‍पॉट किया है, जहां Google कभी-कभी Android अपडेट अपनाने से जुड़ी जानकादी देता है। पहले Google हर महीने अपडेटेड नंबर देता था, लेकिन 2018 में उसने यह  बंद कर दिया, जिससे डि‍वेलपर्स को एंड्रॉयड स्टूडियो पर भरोसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा, ताकि यह पता चल सके कि कितने यूजर्स एंड्रॉयड के लेटेस्‍ट या पुराने वर्जन इस्‍तेमाल कर रहे हैं। डेटा, डि‍वेलपर्स के लिए यह तय करने में उपयोगी होता है कि एंड्रॉयड के कौन से वर्जनों को सपोर्ट करना है और फ्यूचर में किन वर्जनों पर सपोर्ट बंद किया जा सकता है। 

इस साल Google I/O के दौरान कंपनी ने खुलासा किया था कि 3 बिलियन से अधिक डिवाइसेज Android ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चल रही थीं। Android Studio पर लेटेस्‍ट डिस्ट्रिब्‍यूशन नंबर्स के अनुसार, मौजूदा वक्‍त में 24.2 और 26.5 प्रतिशत डिवाइसेज क्रमशः Android 11 और Android 10 पर चल रही हैं। Android 9 पर 18.2 प्रतिशत Android डिवाइसेज चल रही हैं और वह तीसरे नंबर पर है। Android 8 पर 13.7 फीसदी‍ डिवाइस चल रही हैं। इससे पुराने एंड्रॉयड वर्जन पर सिंगल डिजिट में आ गए हैं यानी एंड्रॉयड 7 (और 7.1) पर 6.3 प्रतिशत डिवाइस चल रही हैं। एंड्रॉयड 6 (मार्शमैलो) पर 5.1 प्रतिशत डिवाइस चल रही हैं। एंड्रॉयड 5 (लॉलीपॉप) पर 3.9 प्रतिशत डिवाइस चल रही हैं। एंड्रॉयड 4.4 (किटकैट) पर 1.4 फीसदी डिवाइस चल रही हैं। यही नहीं, Android 4.3 (जेली बीन) पर भी 0.6 प्रतिशत डिवाइस काम कर रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले Google ने अप्रैल 2020 से अपने आंकड़े अपडेट नहीं किए थे। वहीं, एंड्रॉयड 12 के आंकड़े फ‍िलहाल एंड्रॉयड स्टूडियो पर मौजूद नहीं हैं। हालांकि इसे अक्‍टूबर में ही रिलीज किया गया है, इसलिए इसके नंबर ज्‍यादा होने की संभावना नहीं है। जो डि‍वेलपर्स इन नंबरों में दिलचस्‍पी रखते हैं, वो Google की वेबसाइट से एंड्रॉयड स्टूडियो का लेटेस्‍ट वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं और विजार्ड का इस्‍तेमाल करके नया प्रोजेक्ट बना सकते हैं। इससे उन्‍हें यह जानने में मदद मिलेगी कि कितने यूजर किस एंड्रॉयड वर्जन को चला रहे हैं।  

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android Studio, Google, Android 10, Android 11, Android 12, Numbers
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  2. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  3. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  5. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  8. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  9. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  10. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »