Poco X2 को मिलेगा एंड्रॉयड 11 अपडेट

Poco X2 को भारतीय मार्केट में इस महीने ही उतारा गया था। यह ऑनलाइन एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट फ्लिपकार्ट पर मिलता है।

Poco X2 को मिलेगा एंड्रॉयड 11 अपडेट
ख़ास बातें
  • Poco X2 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 For Poco पर चलता है
  • Poco X2 हैंडसेट 730जी प्रोसेसर के साथ आता है
  • 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है पोको एक्स2 में
विज्ञापन
Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने जानकारी दी है कि वह अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Poco X2 को Android 11 अपडेट देगा। लेकिन ऐसा कब तक होगा? इस पर चुप्पी है। बता दें कि एंड्रॉयड 11 को अभी तक रिलीज नहीं किया गया है। लेकिन डेवलपर प्रिव्यू आने के कारण हमें एंड्रॉयड 11 की झलक ज़रूर मिल गई है।

Poco X2 को हाल ही में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। अब इसे एंड्रॉयड 11 अपडेट दिए जाने के बारे में बताया गया है। लॉन्च के वक्त यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI for Poco के साथ आया था। हम एंड्रॉयड 11 के ऊपर भी मीयूआई फॉर पोको दिए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। Poco ने अभी तक एंड्रॉयड 11 सॉफ्टवेयर अपडेट के टाइमलाइन के बारे में कुछ भी विस्तार से नहीं बताया है।


पोको ने इस महीने ही पोको एक्स2 को भारतीय मार्केट में उतारा था। यह ऑनलाइन एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट फ्लिपकार्ट पर मिलता है। पोको एक्स2 की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है और इसका सबसे महंगा वेरिएंट 19,999 रुपये का है। अभी तक यह स्मार्टफोन फ्लैश सेल में मिलता रहा है। अगली सेल 25 फरवरी, मंगलवार को आयोजित होने वाली है।
 

Poco X2 Specifications

पोको एक्स2 डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 For Poco पर चलेगा। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है और यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। Poco X2 में 730जी प्रोसेसर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी।

Poco X2 चार रियर कैमरों से लैस है। कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल पोजीशन में है। लेकिन कैमरा सेटअप के किनारे पर सर्कुलर आकार में रिंग है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.89 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 120 डिग्री वाइड एंगल वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

पोको एक्स2 डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आता है। डिस्प्ले के दायें किनारे पर टॉप पर जगह मिली है। यहां 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

पोको एक्स2 में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 27 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन हाइ-रेज ऑडियो को सपोर्ट करता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • कमियां
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »