Realme X50 Pro के लिए एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट भारत में उपलब्ध, ऐसे करें डाउनलोड और इंस्टॉल

Realme कम्युनिटी पोस्ट में बताया गया है कि Realme X50 Pro यूज़र्स के डिवाइस में यह अपडेट काम करे, इसके लिए जरूरी है कि उनका डिवाइस एंड्रॉयड 10 के लेटेस्ट बिल्ड RMX2076PU_11.A.25 के साथ-साथ मॉडल नंबर RMX2076PU पर हो।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 3 जुलाई 2020 13:47 IST
ख़ास बातें
  • Realme कम्युनिटी पेज पर साझा किया गया है अपडेट
  • जुलाई में अपडेट पाने वाला पहला स्मार्टफोन है Realme X50 Pro
  • रेगलुर यूज़र्स के लिए नहीं है यह लेटेस्ट अपडेट

Realme X50 Pro के लिए यह अपडेट डेवलपर्स के लिए

Realme X50 Pro स्मार्टफोन को भारत में एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जो कंपनी के इंडिया एंड्रॉयड 11 डेवलपर प्रिव्यू प्रोग्राम का हिस्सा है। यह अपडेट उन इच्छुक यूज़र्स के लिए रोलआउट किया गया है, जो नए ऑपरेटिंग सिस्टम को इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस अपडेट को Realme के कम्युनिटी फोरम पेज पर साझा किया गया है और यूज़र्स को सलाह दी गई है कि वह इस नए एंड्रॉयड वर्ज़न को अपने डिवाइस में कैसे इंस्टॉल करें। बता दें, कुछ समय पहले रियलमी ने ऐलान किया था कि रियलमी एक्स50 प्रो पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसके लिए एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट को जुलाई में सबसे पहले रोलआउट किया जाएगा और कंपनी ने अपने वादे को पूरा कर दिया है।

Realme कम्युनिटी पोस्ट में बताया गया है कि Realme X50 Pro यूज़र्स के डिवाइस में यह अपडेट काम करे, इसके लिए जरूरी है कि उनका डिवाइस एंड्रॉयड 10 के लेटेस्ट बिल्ड RMX2076PU_11.A.25 के साथ-साथ मॉडल नंबर RMX2076PU पर हो। कंपनी ने यह भी कहा है कि यह अपडेट केवल डेवलपर्स के लिए है, इच्छुक ग्राहक इस अपडेट को अपने दैनिक इस्तेमाल होने वाले डिवाइस में फ्लैश न करें, क्योंकि यह अपडेट अपने साथ कई बग व समस्याएं लेकर आएगा।
Advertisement
 
 

How to install Android 11 beta 1 on Realme X50 Pro

एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट को अपने रियलमी एक्स50 प्रो स्मार्टफोन में इस्टॉल करने से पहले, कंपनी ने सलाह दी है कि यूज़र्स पहले अपने डिवाइस का डेटा बैकअप ले लें। इस अपडेट के बाद आपका पुराना सभी डेटा डिलीट हो जाएगा। डेटा बैकअप लेने के बाद फॉलो करें यह स्टेप्स-

1. कम्युनिटी पेज पर जाएं और अपने करेंट बिल्ड वर्ज़न के आधार पर फाइल को डाउनलोड करें, जो RMX2076PU_11.A.25 और RMX2076PU_11_C.03 हैं। अगर आप एंड्रॉयड के पुराने वर्ज़न पर हैं, तो आपको सबसे पहले RMX2076PU_11.A.25 फर्मवेयर को फ्लैश करना होगा और उसके बाद एंड्रॉयड 11 बीटा 1 फर्मवेयर RMX2076PU_11_C.03 को फ्लैश करें।
Advertisement

2. अगर आपने डेस्कटॉप पर यह फाइल डाउनलोड की है, तो इसे अपने Realme X50 Pro में ट्रांसफर करें और यदि आपने अपने फोन में ही इसे डाउनलोड किया है, तो File Manager में जाकर फाइल को ढूंढे और उस पर टैप करें।

3. अब आपको प्रॉम्पट के जरिए अपने डेटा का बैकअप लेने की सलाह दी जाएगी, अगर आपने पहले ही डेटा बैकअप ले लिया है तो Next पर टैप कर दें।
Advertisement

4. इसके बाद भी आपको एक और प्रॉम्पट दिखेगा, जिसमें डेटा बैकअप लेने को कहा जाएगा। एक बार फिर Next पर टैप कर दें।
Advertisement

5. इसके बाद अपडेट कन्फर्मेंशन मिलेगी, जिसमें आपको Upgrade Now पर टैप करना है।

प्रक्रिया पूरी होने का इंतज़ार करें और इसके बाद आपका रियलमी एक्स50 प्रो लेटेस्ट एंड्रॉयड 11 बीटा 1 पर काम करने लगेगा।
Advertisement

आपको बता दें, Google ने एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट कई स्मार्टफोन के लिए ज़ारी किया है, जिसमें OnePlus, Xiaomi, Poco, और Oppo जैसे ब्रांड्स शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Top-end Snapdragon 865 SoC
  • 5G ready
  • Impressive display and sound quality
  • Extremely quick charging
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video and Night Mode need improvements
  • Relatively heavy and slippery
  • No wireless charging or IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X50 Pro, Realme X50 Pro Android 11 Beta 1
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.