Samsung Galaxy A10s को एंड्रॉयड 10 पर अधारित One UI 2.0 अपडेट मिलने की खबर

Samsung ने अगस्त 2019 में गैलेक्सी ए10एस किफायती फोन को लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त इस फोन की कीमत 10,499 रुपये थी।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2020 11:50 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A10s का यह अपडेट फिलहाल मलेशिया में ज़ारी हुआ
  • इस अपडेट का फर्मवेयर नंबर है A107FXXU5BTCB
  • भारत में गैलेक्सी ए10एस के एंड्रॉयड 10 अपडेट पर अभी सस्पेंस बरकरार

Samsung Galaxy A10s में 4,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है

Samsung Galaxy A10s को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने की खबर है। Samsung ने मार्च महीने में अपने ज्यादातर स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 10 अधारित वन यूआई 2.0 अपडेट ज़ारी किया है, और अब कंपनी इस ट्रेंड को ज़ारी रखते हुए बजट फोन के लिए भी एंड्रॉयड 10 अपडेट पेश कर रही है। इसकी शुरुआत मलेशिया से हुई है। सैमसंग ने पिछले साल अगस्त में अपना बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी ए10एस लॉन्च किया था। अब इस किफायती फोन के लिए मलेशिया में एंड्रॉयड 10 अपडेट ज़ारी करना शुरू कर दिया गया है। हालांकि, भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए10एस को कब एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू होगा। इस पर अभी सस्पेंस है।  

SAMFREW लिस्टिंग के हवाले से Puinikaweb रिपोर्ट में कहा गया है कि यह एंड्रॉयड 10 अपडेट A107FXXU5BTCB फर्मवेयर नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। यह अपडेट Samsung Galaxy A10s स्मार्टफोन के सिए मार्च 2020 का सिक्योरिटी पैच भी लेकर आया है। गैलेक्सी ए10एस के वन यूआई 2.0 अपडेट का साइज़ 2.66 जीबी है। इसकी बिल्ड तारीख 26 मार्च है।

सैमसंग ने अगस्त 2019 में गैलेक्सी ए10एस किफायती फोन को लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त इस फोन की कीमत 10,499 रुपये थी। इस फोन में MT6762 हीलियो पी22 चिपसेट के साथ 2 जीबी और 3 जीबी रैम दिए गए हैं। हालांकि, स्टोरेज वेरिएंट केवल एक 32 जीबी का था। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले वाटरड्रॉप नॉच के साथ दिया गया है, इसे सैमसंग 'इनफिनिटी वी' डिस्प्ले कहती है। इसके अलावा फोन में डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। गैलेक्सी ए10एस की बैटरी 4,000 एमएएच की है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy A10s, Android 10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  2. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  4. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  5. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  6. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  7. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  9. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  10. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.