Redmi 8 को एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 अपडेट मिलने की खबर

Redmi 8 के चीनी यूज़र्स को यह Android 10 अपडेट OTA के जरिए मिलना शुरू हुआ है। इस अपडेट का लेटेस्ट बिल्ड नंबर MIUI 11.0.1.0.QCNCNXM है और अपडेट का साइज़ 2 जीबी है।

Redmi 8 को एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 अपडेट मिलने की खबर

अपडेट Redmi 8 चीनी यूज़र्स के लिए उपलब्ध

ख़ास बातें
  • Redmi 8 के अपडेट का बिल्ड नंबर MIUI 11.0.1.0.QCNCNXM है
  • रेडमी 8 के इस अपडेट का साइज़ 2 जीबी है
  • यह अपडेट जून 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आया है
विज्ञापन
Xiaomi का लेटेस्ट स्मार्टफोन जिसे ओवर-द-एयर (OTA) एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने वाला है, वो Redmi 8 हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, चीनी रेडमी 8 यूज़र्स के लिए यह लेटेस्ट अपडेट रोलआउट किया गया है, जिसमें उन्हें एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 वर्ज़न V11.0.1.0.QCNCNXM मिला है, जिसका मतलब है कि रेडमी 8 स्मार्टफोन तक अभी MIUI 12 पहुंचना रहता है। याद दिला दें, रेडमी 8 स्मार्टफोन पिछले साल अक्टूबर में एंड्रॉयड 9 पाई के साथ लॉन्च किया गया था, जिसे 8 महीने बाद एंड्रॉयड 10 अपडेट हासिल हुआ है। एंड्रॉयड 10 के साथ इस अपडेट में रेडमी 8 को कुछ नए फीचर्स और जून एंड्रॉयड सिक्योरिटी 2020 पैच मिला है।
 

Adimorahblog की रिपोर्ट के अनुसार, Redmi 8 के चीनी यूज़र्स को यह Android 10 अपडेट OTA के जरिए मिलना शुरू हुआ है। इस अपडेट का लेटेस्ट बिल्ड नंबर MIUI 11.0.1.0.QCNCNXM है और अपडेट का साइज़ 2 जीबी है। यह अपडेट एंड्रॉयड 10 के सभी फीचर्स व इम्प्रूवमेंट्स और जून 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। पब्लिकेशन द्वारा साझा किए चेंजलॉग में बताया गया है कि कुछ थर्ड पार्टी ऐप्स में समस्या आ सकती है, क्योंकि वह शायद एंड्रॉयड 10 के लिए नहीं बने हो सकते। जैसा कि यह सभी सिस्टम के साथ है, सभी रेडमी 8 यूज़र्स को अपडेट से पहले बैकअप लेने का सुझाव दिया गया है।

फिलहाल, Xiaomi ने यह साझा नहीं किया है कि यह अपडेट रेडमी 8 यूज़र्स के लिए ग्लोबली कब उपलब्ध होगा। पहले कुछ खबर सामने आ चुकी हैं जिनमें कहा गया था कि यह अपडेट पहले अपनी घरेलू मार्केट में पेश किया जाएगा और उसके बाद दूसरी जगह। हमने स्पष्टता के लिए शाओमी से संपर्क साधा है, जवाब मिलते ही आपको अपडेट कर दिया जाएगा।

याद दिला दें, रेडमी 8 स्मार्टफोन को पहले MIUI 11 भारत में मार्च में stable ROM V11.0.7.0 के साथ मिला था। उस वक्त यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर ही काम करता था। पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए रेडमी 8 को अब आखिरकार एंड्रॉयड 10 अपडेट मिल गया है, उम्मीद है कि एंड्रॉयड 11 भी पेश किया जाएगा।

Xiaomi के हाल ही के अपडेट को देखे, तो इन दिनों कपनी अपने स्मार्टफोन में MIUI 12 को पुश करने में व्यस्त है। शुक्र है कि रेडमी 8 फोन के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट ज़ारी कर दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and build quality
  • USB Type-C port, wireless FM radio
  • All-day battery life
  • कमियां
  • Weak processor
  • Poor camera quality in low light
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi 8, Redmi 8 Android 10, Android, MIUI 11
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »