₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत

Amazon Prime Day Sale का आज दूसरा दिन है और इस सेल में स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।

₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13s में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 13s में 6.32 इंच की LTPO डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 13s में 5850mAh की बैटरी आती है।
  • OnePlus 13s में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Amazon Prime Day Sale का आज दूसरा दिन है और इस सेल में स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप वनप्लस का मिड रेंज फोन OnePlus 13s खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त काफी बचत हो सकती है। जी हां 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5850mAh की बैटरी वाला वनप्लस का यह फोन ई-कॉमर्स साइट पर काफी सस्ते में मिल रहा है। यहां हम आपको OnePlus 13s पर मिलने वाले डिस्काउंट, ऑफर और प्रभावी कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus 13s Price & Offers

OnePlus 13s का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹49,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। यह स्मार्टफोन बीते साल जून में ₹54,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब करीब ₹5,000 सस्ता मिल रहा है।

OnePlus 13s Specifications

OnePlus 13s में 6.32 इंच की LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2640x1216 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 के साथ आता है।  इस फोन में 5850mAh की बैटरी आती है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में 13s की लंबाई 150.8 मिमी, चौड़ाई 71.7 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 185 ग्राम है। कैमरा सेटअप की बात करें तो 13s के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  2. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  4. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  5. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  6. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  8. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  9. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »