फिटनेस बैंड में Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी है।
Photo Credit: Rogbid
Rogbid Loop Air हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स से लैस किया गया है।
Rogbid की ओर से नया फिटनेस बैंड Loop Air लॉन्च किया गया है। यह एक बिना स्क्रीन वाला फिटनेस बैंड है जो कई तरह के हेल्थ फीचर्स से लैस किया गया है। फिटनेस बैंड रोजमर्रा के हेल्थ मीट्रिक्स के साथ कई और फीचर्स ऑफर करता है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग के साथ ही स्किन टेम्परेचर मॉनिटरिंग भी मिलती है। इसमें ECG सेंसर भी लगा है। फिटनेस बैंड में Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी है। यह सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चल सकता है। वहीं स्टैंडबाय टाइम 30 दिन का है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Rogbid Loop Air की कीमत 59.99 (लगभग 5,700 रुपये) है। यह कंपनी के ऑफ़िशियल स्टोर पर खरीद के लिए उपलब्ध है। फिटनेस बैंड में सिलिकॉन या वोवन स्ट्रैप का चुनाव किया जा सकता है। इसे ब्लैक, ग्रे और पिंक रंगों में खरीदा जा सकता है।
Rogbid Loop Air एक हेल्थ ट्रैकर है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग के साथ ही स्किन टेम्परेचर मॉनिटरिंग भी मिलती है। इसमें ECG सेंसर भी लगा है। फिटनेस बैंड में Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी है। यह एल्युमीनियम एलॉय का बना हुआ है। इसका वजन 23 ग्राम है और यह 8.8mm मोटाई के साथ आता है। इसमें एक छोटा इंटिकेटर और हैप्टिग वाइब्रेशन मोटर लगी है। कॉल, मैसेज और अलार्म के समय यह नोटिफिकेशन में वाइब्रेट करता है। हालांकि कंपनी ने साथ ही इंगित किया है कि यह कोई सर्टिफाइड मेडिकल टूल नहीं है। इसका डेटा केवल संदर्भ के लिए इस्तेमाल हो सकता है।
एक्टिविटी ट्रैकिंग के लिए इसमें स्टेप्स, दूरी, और कैलोरी काउंटिंग भी दी गई है। इसमें कई तरह के स्पोर्ट्स मोड भी मिल जाते हैं। यह GPS की कनेक्टिविटी से लैस है। कंपनी ने इसे 5ATM वाटर रसिस्टेंट फीचर से लैस किया है। यानी इसे तैराकी, शॉवर, और हाथ धोते समय भी पहना जा सकता है। Rogbid कम्पेनियन ऐप में इसका डेटा देखा जा सकता है। इसमें भीतर JL7073A8 कंट्रोल चिप लगी है। स्मार्टफोन से यह ब्लूटूथ 5.3 की मदद से कनेक्ट हो जाता है। स्मार्टबैंड स्टैंडर्ड इस्तेमाल में 7 दिन चल सकता है, जबकि स्टैंडबाय टाइम 30 दिन का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार