80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर में ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है।

80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: boAt

Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर को कंपनी ने लेटेस्ट वायरलैस पार्टी स्पीकर के तौर पर लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • ब्लूटूथ स्पीकर में ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी है
  • यह 15 घंटे तक की लम्बी बैटरी लाइफ के साथ आता है
  • कंपनी ने स्पीकर को IPX5 रेट किया है
विज्ञापन

Boat ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर Stone 900 पेश किया है। यह एक पार्टी स्पीकर है। घर में पार्टी, या किसी फंक्शन के लिए इसे बखूबी इस्तेमाल किया जा सकता है। पार्टी का माहौल बनाने के लिए RGB लाइटिंग भी मिलती है। यह 80W आउटपुट के साथ आता है। इसमें डुअल ड्राइवर लगे हुए हैं। कंपनी का दावा है कि यह 15 घंटे तक की लम्बी बैटरी लाइफ के साथ आता है। यानी दिनभर पार्टी के लिए इस्तेमाल हो सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Boat Stone 900 Bluetooth Speaker Price

Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर की भारत में कीमत 5,999 रुपये है। लेकिन कंपनी ने इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत इसे 4,999 रुपये में खरीदे का मौका दिया है। स्पीकर को अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कलर वेरिएंट्स की बात करें तो इसे Graphite Black और Jungle Terrain कलर्स में पेश किया गया है। 

Boat Stone 900 Bluetooth Speaker Specifications

Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर को कंपनी ने लेटेस्ट वायरलैस पार्टी स्पीकर के तौर पर लॉन्च किया है। इसमें डुअल ड्राइवर लगे हुए हैं। यह 80W पावर वाली साउंड आउटपुट दे सकता है। कंपनी ने स्पीकर को IPX5 रेट किया है। यानी इसे पानी के छींटों में भी सुरक्षा प्रदान है। इसी कारण यह आउटडोर में भी इस्तेमाल हो सकता है। उदाहरण के लिए बारिश के मौसम, या बीच और पूल साइड पर रखकर भी इसमें म्यूजिक का आनंद लिया जा सकता है। 

Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर में ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी है जो इसे वायरलैस पार्टी स्पीकर बनाती है। इसमें AUX का विकल्प भी दिया गया है। साथ ही USB के लिए भी पोर्ट मिल जाता है। यह बिल्ट-इन माइक्रोफोन से लैस होकर आता है। इसकी मदद से हैंड्स फ्री वॉयस कॉल, वायस असिस्टेंट, और TWS मोड सपोर्ट भी मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि यह 15 घंटे तक की लम्बी बैटरी लाइफ के साथ आता है। यानी दिनभर पार्टी के लिए इस्तेमाल हो सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »