Amazon Prime Day Sale का आज दूसरा दिन है और इस सेल में स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus 13s में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
Amazon Prime Day Sale का आज दूसरा दिन है और इस सेल में स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप वनप्लस का मिड रेंज फोन OnePlus 13s खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त काफी बचत हो सकती है। जी हां 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5850mAh की बैटरी वाला वनप्लस का यह फोन ई-कॉमर्स साइट पर काफी सस्ते में मिल रहा है। यहां हम आपको OnePlus 13s पर मिलने वाले डिस्काउंट, ऑफर और प्रभावी कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
OnePlus 13s का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹49,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। यह स्मार्टफोन बीते साल जून में ₹54,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब करीब ₹5,000 सस्ता मिल रहा है।
OnePlus 13s में 6.32 इंच की LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2640x1216 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 के साथ आता है। इस फोन में 5850mAh की बैटरी आती है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में 13s की लंबाई 150.8 मिमी, चौड़ाई 71.7 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 185 ग्राम है। कैमरा सेटअप की बात करें तो 13s के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?