Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत

Vivo Y500 फोन में Unisoc T7300 चिपसेट मिलता है जिसके साथ में 8GB रैम, और 256GB तक स्टोरेज की पेअरिंग की गई है।

Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत

Photo Credit: Vivo

Vivo Y500 फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y500 में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।
  • सबसे धांसू फीचर इसकी बैटरी है जो कि 8,100mAh की है।
  • डिवाइस में गेमिंग आई प्रोटेक्शन भी मिलता है।
विज्ञापन

Vivo Y500 को कंपनी ने चुपके से मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन में AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन है। यह 5000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में कंपनी ने लो-ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी दिया है। इसका सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी है जो कि 8100mAh क्षमता के साथ आती है। फोन में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया है जिसके साथ एक और सेंसर भी जोड़ा गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Vivo Y500 Price

Vivo Y500 को कंपनी ने पाकिस्तान की मार्केट में लॉन्च किया है। फोन की कीमत PKR 99,999 (लगभग 34,000 रुपये) से शुरू है। इसे पर्ल व्हाइट, और मिडनाइट ब्लू कलर्स में पेश किया गया है। फोन को जल्द ही सउदी अरब जैसे मार्केट्स में भी पेश किया जा सकता है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से यह फोन खरीद के लिए उपलब्ध होगा।  

Vivo Y500 Specifications

Vivo Y500 फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2800 x 1260 पिक्सल के साथ 1.5K रिजॉल्यूशन मिलता है। इसमें 449PPI की पिक्सल डेंसिटी मिलती है। फोन में कंपनी ने 5000 निट्स की लोकल ब्राइटनेस दी है। यह 94.47 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आता है। फोन में कंपनी ने SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ ही, SGS फाइव स्टार सनलाइट रीडेबल डिस्प्ले सर्टिफिकेशन भी दिया है। डिवाइस में गेमिंग आई प्रोटेक्शन भी मिलता है। 

Vivo Y500 फोन में Unisoc T7300 चिपसेट मिलता है जिसके साथ में 8GB रैम, और 256GB तक स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 आधारित OriginOS 6 पर रन करता है। Vivo Y500 में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है जिसके साथ में 2MP का सेकेंडरी सेंसर भी मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 

फोन में सबसे धांसू फीचर इसकी बैटरी है जो कि 8,100mAh की है। इसके साथ में कंपनी ने 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। फोन में कंपनी ने हीट मैनेजमेंट के लिए 3,000mm² वैपर चैम्बर कूलिंग भी दी है। साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स इसमें मिल जाते हैं। कनेक्टिविटी देखें तो Bluetooth 5.4, डुअल बैंड Wi-Fi, GPS, USB 2.0 पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक का विकल्प है। फोन को कंपनी ने धूल और पानी से सुरक्षा देने के लिए IP68 और IP69 रेट किया है। इसके अलावा यह MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड शॉक रसिस्टेंस से लैस है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »