Samsung Galaxy C7 Pro, Galaxy On7 Pro, Galaxy On5 Pro और Galaxy On8 मिल रहे हैं सस्ते में

अगर आप अमेज़न के ग्रेट इंडियन सेल का फायदा उठाने से चूक गए थे तो आपके लिए बेहद ही अच्छी खबर है। अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर फिर से सैमसंग कार्निवल का आयोजन किया गया है।

Samsung Galaxy C7 Pro, Galaxy On7 Pro, Galaxy On5 Pro और Galaxy On8 मिल रहे हैं सस्ते में
ख़ास बातें
  • अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर फिर से सैमसंग कार्निवल का आयोजन
  • टेलीविज़न से लेकर मोबाइल फोन पर मिल रही है छूट
  • Samsung Carnival अमेज़न इंडिया पर 6 से 8 जून तक चलेगा
विज्ञापन
अगर आप अमेज़न के ग्रेट इंडियन सेल का फायदा उठाने से चूक गए थे तो आपके लिए बेहद ही अच्छी खबर है। अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर फिर से सैमसंग कार्निवल का आयोजन किया गया है। Samsung के प्रशंसक इस कार्निवल सेल के दौरान टेलीविज़न से लेकर मोबाइल फोन पर छूट पा सकते हैं। 'Samsung Carnival' अमेज़न इंडिया पर 6 से 8 जून तक चलेगा।

सैमसंग और अमेज़न ने जानकारी दी है कि हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy C7 Pro पर सबसे ज़्यादा 4,000 रुपये की छूट दी जा रही है। गौर करने वाली बात यह है कि गैलेक्सी सी7 प्रो 25,990 रुपये में ग्रेट इंडियन सेल के दौरान से उपलब्ध रहा है। इसका मतलब है कि आपको अभी खरीदने पर कोई ज़्यादा फायदा नहीं होने वाला। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो, सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 पर 750 रुपये की छूट दी जा रही है। Samsung Galaxy On7 Pro  8,740 रुपये, Samsung Galaxy On5 Pro 7,240 रुपये और Samsung Galaxy On8 12,740 रुपये में आपका हो जाएगा।

इसके अलावा Samsung Galaxy J7 Prime,  Samsung Galaxy J2 Pro,  Samsung Galaxy C9 Pro और Samsung Galaxy J5 Prime नो कॉस्ट ईएमआई के विकल्प के साथ उपलब्ध हैं।

सैमसंग टेलीविज़न खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए भी इस सेल में बहुत कुछ है। इस कैटेगरी में कंपनी के प्रोडक्ट 35 प्रतिशत तक की छूट के साथ उपलब्ध हैं। आपको Samsung 80 cm (32 inches) HD Ready LED TV [32J4003], Samsung 59 cm (24 inches) HD Ready LED TV [24K4100], Samsung 108 cm (43 inches) Full HD LED TV [43K5002] और Samsung 102 cm (40 inches) Ultra HD Smart LED TV [40K5100] सस्ते में मिल जाएंगे।

अमेज़न डॉट इन से सेल के दौरान सैमसंग प्रोडक्ट खरीदने पर सीमित समय के लिए गोआईबीबो का डिस्काउंट कूपन दिया जा रहा है। ग्राहकों को खरीदारी करने पर डिस्काउंट कोड मिलेगा जिसकी मदद से 4,500 रुपये या उससे महंगे फ्लाइट टिकट पर 500 रुपये की छूट ली जा सकती है। गोआईबीबो से होटल बुकिंग के लिए 2,500 रुपये का डिस्काउंट कूपन मिलेगा। कूपन कोड का इस्तेमाल करके फ्लाइट बुकिंग करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त 2000 रुपये का गोकैश मिलेगा। इस तरह से ग्राहकों को फ्लाइट बुकिंग पर 2,500 रुपये और होटल पर 2,500 रुपये का फायदा होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »