Amazon की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में iPhone 13 को 50,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका

इस सेल की शुरुआत 13 जनवरी को होगी। एमेजॉन के प्राइम सब्सक्राइबर्स को इसका 12 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जनवरी 2024 17:13 IST
ख़ास बातें
  • इस सेल की शुरुआत 13 जनवरी को होगी
  • एमेजॉन के प्राइम सब्सक्राइबर्स को इसका 12 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा
  • इसमें iPhone 13 को 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा

इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी डिस्काउंट मिलेगा

बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon की Great Republic Day Sale इस वीकेंड पर शुरू होगी। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स पर डिस्काउंट मिलेगा। इस सेल में Apple का iPhone 13 भी कम प्राइस में खरीदा जा सकेगा। इसका प्राइस 50,000 रुपये से कम हो सकता है। 

इस सेल की शुरुआत 13 जनवरी को होगी। एमेजॉन के प्राइम सब्सक्राइबर्स को इसका 12 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा। इसमें iPhone 13 को 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। एमेजॉन पर इस स्मार्टफोन का मौजूदा प्राइस 52,999 रुपये का है। इसके अलावा iPhone 14, iPhone 14 Plus और iPhone 14 Pro पर भी डिस्काउंट मिल सकता है। कस्टमर्स को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शंस के जरिए आईफोन 13 खरीदने पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। आईफोन 13 को पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज के साथ खरीदने पर एमेजॉन की ओर से 22,500 रुपये की छूट की भी पेशकश की जा रही है। 

एपल ने आईफोन 13 को 2021 में लॉन्च किया था। इसमें सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें एपल का A15 बायोनिक चिप दिया गया है। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। एमेजॉन की कॉम्पिटिटर Flipkart की रिपब्लिक डे सेल की शुरुआत एक दिन बाद 14 जनवरी को होगी। इन दोनों ई-कॉमर्स कंपनियों की सेल के दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की भारी संख्या में बिक्री होती है। 

एमेजॉन के प्राइम सब्सक्रिप्शन के साथ बहुत से प्रोडक्ट्स की जल्द डिलीवरी भी मिलती है। एमेजॉन की वेबसाइट पर ग्रेट रिपब्लिक डे सेल का टीजर दिया जा रहा है। पिछले वर्ष इस सेल की शुरुआत 15 जनवरी को हुई थी। एमेजॉन की वेबसाइट पर इस सेल के लैंडिंग पेज पर बताया गया है कि इसमें स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जा सकता है। इसमें 5G स्मार्टफोन्स की शुरुआत 9,999 रुपये से होगी। इसमें चुनिंदा स्मार्टफोन्स पर 50,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। इस सेल में लैपटॉप और स्मार्टवॉचेज पर 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट उपलब्ध होगा। स्मार्ट टेलीविजन, रेफ्रीजरेटर, एयर कंडीशनर और अन्य अप्लायंसेज को 65 प्रतिशत तक कम प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Good battery life
  • Bad
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Same SoC as iPhone 13 series
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.68 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1284x2778 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb display with always-on mode
  • Excellent overall performance
  • Good battery life
  • All cameras take high-quality stills and video
  • Regular iOS updates for many years
  • Bad
  • Extremely expensive
  • Relatively slow charging and transfer speed
  • Gets warm under heavy workloads
  • Limited customisation for Dynamic Island
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  3. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.