Amazon Great Republic Day Sale 13 जनवरी से शुरू होगी, प्राइम मेंबर्स के लिए जल्द एक्सेस

इस सेल में स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जा सकता है। इसमें 5G स्मार्टफोन्स की शुरुआत 9,999 रुपये से होगी

Amazon Great Republic Day Sale 13 जनवरी से शुरू होगी, प्राइम मेंबर्स के लिए जल्द एक्सेस

इसमें 5G स्मार्टफोन्स की शुरुआत 9,999 रुपये से होगी

ख़ास बातें
  • इसमें SBI के कार्ड से ट्रांजैक्शंस पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है
  • इस सेल में चुनिंदा स्मार्टफोन्स पर 50,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है
  • पिछले वर्ष इस सेल की शुरुआत 15 जनवरी को हुई थी
विज्ञापन
बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon की Great Republic Day Sale की 13 जनवरी से शुरुआत होगी। इसमें एमेजॉन के प्राइम सब्सक्राइबर्स को सेल शुरू होने से कुछ घंटे पहले डील्स और डिस्काउंट्स का एक्सेस मिलेगा। इस सेल में कस्टमर्स को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कार्ड से ट्रांजैक्शंस पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। 

एमेजॉन की कॉम्पिटिटर Flipkart की रिपब्लिक डे सेल की शुरुआत एक दिन बाद 14 जनवरी को होगी। इन दोनों ई-कॉमर्स कंपनियों की सेल के दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की बड़ी संख्या में बिक्री होती है। एमेजॉन ने बताया है कि ग्रेट रिपब्लिक डे सेल की शुरुआत 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे से होगी। हालांकि, प्राइम सब्सक्राइबर्स को इसका 12 घंटे पहले एक्सेस मिल जाएगा। एमेजॉन के प्राइम सब्सक्रिप्शन के साथ बहुत से प्रोडक्ट्स की जल्द डिलीवरी भी मिलती है। एमेजॉन की वेबसाइट पर ग्रेट रिपब्लिक डे सेल का टीजर दिया जा रहा है। पिछले वर्ष इस सेल की शुरुआत 15 जनवरी को हुई थी। 

कंपनी की वेबसाइट पर इस सेल के लैंडिंग पेज पर बताया गया है कि इसमें स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जा सकता है। इसमें 5G स्मार्टफोन्स की शुरुआत 9,999 रुपये से होगी। इसमें चुनिंदा स्मार्टफोन्स पर 50,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। इस सेल में लैपटॉप और स्मार्टवॉचेज पर 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट उपलब्ध होगा। स्मार्ट टेलीविजन, रेफ्रीजरेटर, एयर कंडीशनर और अन्य अप्लायंसेज को 65 प्रतिशत तक कम प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा कस्टमर्स अपने पुराने डिवाइसेज और एप्लायंसेज को एक्सचेंज कर सेल में उपलब्ध प्राइस से भी ज्यादा डिस्काउंट ले सकते हैं। 

हाल ही में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open ने भारत में एमेजॉन पर सेल्स का रिकॉर्ड बनाया था। कंपनी के प्रेसिडेंट और COO, Kinder Liu ने बताया था कि OnePlus Open ने भारत और उत्तर अमेरिका में एक दिन की सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है। इस स्मार्टफोन को16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका प्राइस 1,39,999 रुपये है। यह एमेरेल्ड डस्क और वोएजर ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है। OnePlus और बहुत सी अन्य स्मार्टफोन कंपनियों की वार्षिक सेल्स में इन सेल इवेंट्स का बड़ा योगदान रहता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »