Amazon Great Indian Festival 2024: iPhone 13 सिर्फ 38 हजार और Samsung Galaxy S23 Ultra सिर्फ 70 हजार में!

Amazon Great Indian Festival 2024 सेल सभी खरीदारों के लिए 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है।

Amazon Great Indian Festival 2024: iPhone 13 सिर्फ 38 हजार और Samsung Galaxy S23 Ultra सिर्फ 70 हजार में!

Photo Credit: Apple

iPhone 13 में 6.10 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • iPhone 13 को 37,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीद सकते हैं।
  • Samsung Galaxy S23 Ultra को 69,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
  • Xiaomi 14 को 47,999 रुपये खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Amazon Great Indian Festival 2024 सेल सभी खरीदारों के लिए 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है। आगामी फेस्टिव सीजन से पहले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने टॉप स्मार्टफोन पर डील्स की पेशकश की है। अमेजन सेल के दौरान खरीदार iPhone 13 को 38,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। वहीं Samsung Galaxy S23 Ultra और Xiaomi 14 जैसे अन्य टॉप स्मार्टफोन पर भी इसी प्रकार के ऑफर पेश किए गए हैं। अमेजन का कहना है कि खरीदार स्मार्टफोन पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट पा सकते हैं। आइए अमेजन सेल में स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

हालांकि प्राइम मेंबर्स के लिए सेल 26 सितंबर से शुरू हो जाएगी। अभी खरीदार डिवाइस को विशलिस्ट कर सकते हैं और सेल शुरू होते ही उन्हें खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने आगामी सेल से पहले ही कई किकस्टार्टर डील लाइव कर दी हैं, जिसका फायदा खरीदार अभी कम कीमत पर अपने पसंदीदा स्मार्टफोन खरीदने के लिए उठा सकते हैं।


Amazon Great Indian Festival 2024: iPhone 13, Samsung Galaxy S23 Ultra पर ऑफर


अमेजन ने iPhone 13 पर "किंग ऑफ ऑल डील्स" ऑफर का खुलासा किया है। आईफोन को 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह वर्तमान में 49,900 रुपये में उपलब्ध है। हालांकि, खरीदार इसे अमेजन सेल के दौरान बैंक ऑफर समेत 37,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीद सकते हैं। इस आईफोन में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है। यह Apple के A15 बायोनिक प्रोसेसर से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें इसमें 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

iPhone 13 ऑफर के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने बीते साल आए स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 Ultra की कीमत में कटौती की है। इसे 1,49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब यह सेल के दौरान 69,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस ऑफर में बैंक और कूपन डिस्काउंट शामिल है। इस बीच Xiaomi 14 भी अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024 सेल के दौरान कीमत में कटौती के साथ उपलब्ध होगा। सभी डिस्काउंट के साथ इसकी कीमत कम होकर 47,999 रुपये हो जाएगी, जबकि यह भारत में 69,999 रुपये में पेश हुआ था।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Good battery life
  • कमियां
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 15
रिज़ॉल्यूशन1170x2532 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design
  • Bright and accurate display
  • Good gaming performance
  • Excellent cameras, quality video recording
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Expensive
  • Still too large for most hands
  • Loaded with bloatware
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact form factor and aesthetics
  • Excellent camera setup
  • Top-notch performance
  • Excellent display
  • कमियां
  • Bloatware apps
  • Selfie camera is inconsistent in low-light
डिस्प्ले6.36 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4610 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1200x2670 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »