Amazon Great Freedom Sale 2026 में OnePlus 15 पर शानदार डील मिल रही है। बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर के साथ फोन को मौजूदा MRP से कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
Photo Credit: OnePlus
Amazon Great Freedom Sale 2026 में OnePlus 15 पर बैंक ऑफर्स के साथ शानदार डील मिल रही है
अगर आप OnePlus 15 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Amazon Great Freedom Sale 2026 आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकती है। हाल ही में कंपनी ने मेमोरी कॉस्ट बढ़ने का हवाला देते हुए इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा किया था। अब Amazon सेल के दौरान बैंक ऑफर्स और अन्य डिस्काउंट के साथ इसे मौजूदा कीमत से कम में खरीदने का मौका मिल रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने टीजर के जरिए फोन पर मिलने वाली शुरुआती डील का खुलासा कर दिया है। इसके अलावा HDFC बैंक कार्ड, Amazon Pay ICICI बैंक कार्ड, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स जैसे अतिरिक्त फायदे भी ग्राहकों को मिलेंगे।
Amazon के टीजर के मुताबिक, OnePlus 15 के 12GB + 256GB वेरिएंट को सेल के दौरान 81,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह कीमत बैंक ऑफर को शामिल करने के बाद की है। Amazon के अनुसार, फोन की मौजूदा 89,999 रुपये की MRP के मुकाबले खरीदारों को 8,000 रुपये तक की बचत होगी।
बता दें कि Amazon Great Freedom Sale में HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड और EasyEMI ट्रांजैक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक का लाभ मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों के लिए नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स भी उपलब्ध होंगे, जिससे फोन की इफेक्टिव कीमत और कम हो सकती है।
OnePlus 15 में 6.78 इंच का FHD+ (1,272x2,772 पिक्सल्स) 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 1 से 165Hz रिफ्रेश रेट के बीच स्विच हो सकता है और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। यह BOE का Flexible Oriental OLED पैनल है, जो 330Hz टच सैंपलिंग रेट, Dolby Vision और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है।
फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस है और ट्रिपल कैमरा सेटअप लेकर आता है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50MP का मेन सेंसर है। सेटअप में अन्य कैमरों में एक f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्टेड 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक f/2.0 अपर्चर वाला 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। वनप्लस 15 में भी Hasselblad-ट्यून्ड सिस्टम है, जो 8K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। वहीं, फोन में फ्रंट में f/2.4 अपर्चर से लैस 32MP शूटर है।
OnePlus 15 की एक अन्य खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। फोन 7300mAh बैटरी के साथ आता है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग, 10W रिवर्स वायरलेस और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें मैग्नेट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, IR Blaster, NFC और स्टीरियो स्पीकर्स आदि मिलते हैं। डिवाइस को IP68 + IP69 रेटिंग मिली है। इसका माप 161.42x76.67x8.10 mm और वजन 211 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन