Amazon Sale 2025 में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing स्मार्टफोन की जबरदस्त गिरी कीमत

Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 में Nothing का लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो जबरदस्त लाभ पाने का मौका है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 अगस्त 2025 07:42 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 3a में 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है।
  • Nothing Phone 3a में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Nothing Phone 3a में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 4nm प्रोसेसर दिया गया है।

Nothing Phone 3a में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nothing

Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 में Nothing का लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो जबरदस्त लाभ पाने का मौका है। इस वक्त ई-कॉमर्स साइट Nothing Phone 3a 5G पर भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। सेल के दौरान कीमत में कटौती का लाभ और बैंक ऑफर बेस्ट डील बना रहा है। इसके अलावा ग्राहक अपना पुराना या मौजूदा फोन देकर अतिरिक्त बचत भी पा सकते हैं। आइए Nothing Phone 3a 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

Nothing Phone 3a 5G Price & Offers

Nothing Phone 3a 5G का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर 24,999 रुपये में लिस्टेड है। यह स्मार्टफोन मार्च, 2025 में 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (1 हजार रुपये तक) पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 23,999 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 23,700 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Nothing Phone 3a 5G Specifications

Nothing Phone 3a में 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 4nm प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड नथिंग ओएस 3.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Phone 3a में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone 3a के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 2x ऑप्टिकल और 30x डिजिटल टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है।

Nothing Phone 3a में कैसी डिस्प्ले है?

Nothing Phone 3a में 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

Advertisement

Nothing Phone 3a में कैसा कैमरा है?

Nothing Phone 3a के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 2x ऑप्टिकल और 30x डिजिटल टेलीफोटो कैमरा है।

Nothing Phone 3a में कैसी बैटरी है?

Nothing Phone 3a में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Nothing Phone 3a की कीमत कितनी है?

Nothing Phone 3a 5G का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर 24,999 रुपये में लिस्टेड है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp 120Hz display
  • Fun and engaging software
  • Variety of cameras
  • Good daylight cameras
  • Good battery life
  • Bad
  • Low light video needs work
  • IP rating could have been better
  • Does not support HDR10+ video streaming
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.