Amazon Apple Fest: iPhone 7, iPhone SE और iPhone 6 सस्ते में

अमेज़न इंडिया पर दो दिन का ऐप्पल फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान ऐप्पल के अलग-अलग प्रोडक्ट की खरीदारी पर 1,500 रुपये का अमेज़न पे बैलेंस कैशबैक के तौर पर मिलेगा। ग्राहक आईफोन, मैकबुक, आईपैड, ऐप्पल वॉच पर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

Amazon Apple Fest: iPhone 7, iPhone SE और iPhone 6 सस्ते में
ख़ास बातें
  • अमेज़न इंडिया पर दो दिन का ऐप्पल फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है
  • 1,500 रुपये का अमेज़न पे बैलेंस कैशबैक के तौर पर मिलेगा
  • आईफोन, मैकबुक, आईपैड, ऐप्पल वॉच पर इस ऑफर का फायदा
विज्ञापन
अमेज़न इंडिया पर दो दिन का ऐप्पल फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान ऐप्पल के अलग-अलग प्रोडक्ट की खरीदारी पर 1,500 रुपये का अमेज़न पे बैलेंस कैशबैक के तौर पर मिलेगा। ग्राहक आईफोन, मैकबुक, आईपैड, ऐप्पल वॉच पर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। कैशबैक का फायदा पाने के लिए अमेज़न के प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। यह ऑफर 28 और 29 अगस्त के लिए है। सेल में iPhone 7, iPhone SE और iPhone 6 सस्ते में बेचे जा रहे हैं। वहीं, मैकबुक लैपटॉप बिना ब्याज वाले ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर के साथ उपलब्ध है। आईपैड मॉडल भी बिना ब्याज वाले ईएमआई के विकल्प के साथ उपलब्ध हैं।

Amazon Apple Fest के तहत, आईफोन 7 का 32 जीबी वेरिएंट 44,999 रुपये में बेचा जा रहा है। अगर आप अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो प्रभावी कीमत 43,499 रुपये हो जाएगी। आईफोन एसई का 32 जीबी वेरिएंट 18,999 रुपये में बिक रहा है और अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड के साथ इसकी प्रभावी कीमत 17,499 रुपये हो जाएगी। MacBook लैपटॉप की बात करें तो मैकबुक्र प्रो और मैकबुक एयर 2017 (13 इंच) पर 18,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है। आप चाहें तो ऐप्पल वॉच सीरीज़ 2, ऐप्पल वॉच 2 स्पोर्ट और नाइक एडिशन को भी 1,500 रुपये के कैशबैक ऑफर के साथ खरीदना संभव है।

Amazon Apple Fest में सभी ऑफर का फायदा पाने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा। अमेज़न से एक प्रोडक्ट खरीदने पर आप सर्वाधिक 1,500 रुपये का कैशबैक पाएंगे। यह आपके अकाउंट में 29 अक्टूबर तक आ जाएगा। आप इसके लिए अपने अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड को सिर्फ एक बार इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा आपको खरीदारी करने के साथ ही इस कार्ड को इस्तेमाल में लाना होगा। यह ऑफर कार्ड ऑन डिलिवरी के साथ नहीं मिलेगा। आप चाहें तो इसके बारे में विस्तार से अमेज़न के एफएक्यू पेज पर भी पढ़ सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »