Amazon Alexa पर अब अमिताभ बच्चन देंगे आपके सवालों के जवाब

अमिताभ जी के पुराने गाने सुनने के लिए आप पूछ सकते हैं “Amit ji, play songs from Kabhi Kabhi” या फिर “अमित जी शोले के गाने बजाइए”। इसके अलावा, अमिताभ बच्चन की जिंदगी से जुड़े मनोरंजक किस्से सुनने के लिए आप यह भी कह सकते हैं “Amit ji, tell me a funny story”।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 अगस्त 2021 18:48 IST
ख़ास बातें
  • Amazon ने Alexa पर लॉन्च की अमिताभ बच्चन की आवाज़
  • 149 रुपये की कीमत में पा सकतें हैं बिग-बी की आवाज़ का सब्सक्रिप्शन
  • “Amit ji” वेकअप Alexa को करेगा रिप्लेस
अब आप Alexa पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन से बातचीत कर सकते हैं। Amazon ने गुरुवार 19 अगस्त 2021 को 78 वर्षिय बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज़ एलेक्सा पर लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य बिग-बी के फैन्स और नए ग्राहकों को Google Assistant और Apple के Siri के बजाय अपनी ओर आकर्षित करना है। नए लॉन्च के साथ अमेरिकी टेक कंपनी ने भारत में अपना सेलेब्रिटी वॉयस फीचर पेश कर दिया है। यह फीचर शुरुआती रूप से अमेरिका में अमेरिकी एक्टर और प्रोड्यूसर Samuel L. Jackson की आवाज़ के साथ साल 2019 में पेश किया गया था।
 

How to use Amitabh Bachchan's voice on Alexa

Amazon ने Alexa पर अमिताभ बच्चन की आवाज़ को इंट्रोडक्टरी कीमत 149 रुपये में उपलब्ध कराया है, जो कि एक साल तक के लिए उपलब्ध होगी। हालांकि, बाद में इसकी कीमत 299 रुपये हो जाएगी। एलेक्सा पर सेलेब्रिटी वॉयस खरीदने के लिए आपको कहना होगा “Alexa, introduce me to Amitabh Bachchan”। इसके अलावा, आप सीधे अमेज़न साइट के माध्यम से भी इसे खरीद सकते हैं। पेमेंट होने के बाद आप बिग-बी की आवाज़ के साथ बातचीत कर सकते हैं। आप अमिताभ बच्चन की आवाज़ में बातचीत करने के लिए “Amit ji” वेकअप वर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके लिए पहले आपको कहना होगा “Alexa, enable Amit ji wake word”। इसके बाद यह वर्ड “Alexa” के साथ डिफॉल्ट में काम करेगा। इसका मतलब यह है कि आप "Alexa" वेकअप वर्ड के साथ एलेक्सा से बातचीत कर सकते हैं और साथ ही "Amit ji" वेकअप वर्ड के साथ आप बॉलीवुड अभिनेता की आवाज़ से भी बातचीत कर सकते हैं।
Advertisement
 

आपको बता दें, अमेज़न बॉलीवु़ड अभिनेता की आवाज़ को एलेक्सा में शामिल करने जा रही है, जिसका ऐलान पिछले साल सितंबर में ही हो गया था। इस कदम का उद्देश्य अमित जी के फैन्स और नए ग्राहकों को इस वॉयस असिस्टेंट के प्रति आकर्षित करना ही है।

आप बच्चन की आवाज़ में उनकी लाइफ स्टोरी, उनके पिता और लोकप्रिय भारतीय कवि हरिवंश राय बच्चन की कविताओं, टंग ट्विस्टर्स, मोटिवेशनल कोट्स और यहां तक ​​कि उनके पसंदीदा गानों को सुनने के लिए एक्सेस कर सकते हैं। यही नहीं, यह नया फीचर म्यूज़िक, अलार्म और मौसम अपडेट के लिए पूछे जाने पर वालों को भी बच्चन जी के सिग्नेचर स्टाइल में लेकर आएगा।
Advertisement

अमिताभ जी के पुराने गाने सुनने के लिए आप पूछ सकते हैं “Amit ji, play songs from Kabhi Kabhi” या फिर “अमित जी शोले के गाने बजाइए”। इसके अलावा, अमिताभ बच्चन की जिंदगी से जुड़े मनोरंजक किस्से सुनने के लिए आप यह भी कह सकते हैं “Amit ji, tell me a funny story”।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amitabh Bachchan, Alexa, Amazon Alexa, Amit ji, Amitabh
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  2. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.