'ऊंचाई' फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने दर्शकों के सामने जोड़े हाथ! कहा ...

ऊंचाई फिल्म की टीम कौन बनेगा करोड़पति में भी पहुंची थी।

'ऊंचाई' फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने दर्शकों के सामने जोड़े हाथ!  कहा ...

अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति में फिल्म के लिए की खास अपील

ख़ास बातें
  • ऊंचाई इस शुक्रवार यानि 11 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।
  • फिल्म एवरेस्ट पर चढ़ाई की थीम पर बनी है।
  • केबीसी 14 में अमिताभ ने फिल्म के लिए की खास अपील।
विज्ञापन
फिल्म ऊंचाई इस शुक्रवार यानि 11 नवंबर 2022 को सुनहरे पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। एक तरफ जहां इस साल बड़ी बड़ी फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं, वहीं अब बड़े स्टार्स को भी डर सताने लगा है कि कहीं उनकी फिल्म भी बॉक्सऑफिस पर चल न पाए। फिल्म ऊंचाई में इसके नाम की तरह ही सितारे भी बहुत बड़े हैं जिनमें अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, डैनी डेन्जोंग्पा, परिणीति चोपड़ा, सारिका और नीना गुप्ता शामिल हैं। ये ऐसे मंझे हुए कलाकार हैं जो किसी भी फिल्म को ऊंचाई तक ले जा सकते हैं। लेकिन साल 2022 की कहानी कुछ और कहती है, जहां बड़े बड़े स्टार्स की फिल्में औंधे मुंह गिरी हैं। फ्लॉप फिल्मों की इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय भी शामिल है। 

अमिताभ बच्चन की ऊंचाई के रिलीज होने में केवल 2 दिन का समय बचा है। ऐसे में उन्होंने अपनी फिल्म के लिए दर्शकों से खास अपील की है। एक ओर जहां फिल्म की टीम जगह-जगह प्रोमोशन के लिए जा रही है, तो वहीं अमिताभ ने अपने शो कौन बनेगा करोड़पति के सेट से भी फिल्म के लिए अपील की है। चूंकि, अमिताभ कौन बनेगा करोड़पति भी होस्ट कर रहे हैं, ऐसे में उनके लिए किसी प्रोमोशनल कैम्पेन का हिस्सा बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए उन्होंने सोनी टीवी के उनके शो केबीसी 14 से ही फिल्म के लिए हाथ जोड़कर दर्शकों से अपील की।  
ऊंचाई फिल्म की टीम कौन बनेगा करोड़पति में भी पहुंची थी। ऐसे में इस खास शो में अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़कर लोगों से अपील करते हुए कहा, ''टिकट खरीदकर थियेटर में बैठकर फिल्म बड़े पर्दे पर देखने का मजा कुछ और ही होता है, कृपया करके आप हमारी फिल्म देखने जरूर जाएं। आजकल बहुत मारा-मारी चल रही है, कोई भी थियेटर में फिल्म देखने नहीं जा रहा है, हाथ जोड़ते हैं हम आपके, टिकट लेकर फिल्म देखियेगा।''

प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर फिल्म ऊंचाई के बड़े बड़े सितारे पहुंचे हैं। इनमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता नजर आए। अमिताभ जो फिल्म के लीड रोल में हैं, शो के होस्ट भी हैं। तो चारों के बीच सेट पर खूब सारी मस्ती भी देखने को मिल रही है। नीना गुप्ता बताती नजर आ रही हैं कि कैसे एक दिन अमिताभ बच्चन बुखार में भी फिल्म की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंच गए थे। फिर उन्होंने कहा कि नौकारी के लिए पता नहीं क्या क्या करना पड़ता है। इस एपिसोड में ये लोग अपनी कुछ पुरानी यादें भी दर्शकों के सामने साझा करेंगे। इसलिए इस एपिसोड के लिए फैन्स बहुत इंतजार कर रहे हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  2. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  3. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  4. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  6. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  7. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  8. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  9. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  10. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »