अल्काटेल ने लॉन्च किया 5,000 रुपये से कम का 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन

अल्काटेल ने लॉन्च किया 5,000 रुपये से कम का 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • अल्काटेल पिक्सी 4 की कीमत 4,999 रुपये है
  • यह फोन 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आता है
  • अल्काटेल के इस फोन में 1 जीबी रैम व 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
विज्ञापन
अल्टाकेल ने अपना 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन पिक्सी 4 (5) भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 4,999 रुपये है। अल्काटेल पिक्सी 4 (5) स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर 20 सितंबर से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। यह फोन मेटल सिल्वर, मेटल गोल्ड, वोल्कैनो ब्लैक और शार्प ब्लू कलर उपबलब्ध होगा।

अल्काटेल पिक्सी 4 (5) में 5 इंच का (854×480 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एमटीके6735एम प्रोसेसर है। इस फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो पिक्सी 4 (5) स्मार्टफोन में अलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। कैमरे में वीडियो ज़ूम, एचडीआर, पैनोरमा, फोटो एडिटर, फोटो लाइव फिल्टर, फेस डिटेक्शन, जियो टैग और वीडियो स्टेबिलाइज़ेशन फ़ीचर हैं। सेल्फी के शौकीनों के लिए फ्रंट फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

जुअल सिम सपोर्ट वाला अल्काटेल पिक्सी 4 (5) स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन का डाइमेंशन 140.7 x 72.5 x 9.5 मिलीमीटर है और इसका वज़न 169 ग्राम है। फोन को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की बैटरी। जिसके 3जी नेटवर्क पर 11 घंटे और 2जी पर 12 घंटे तक का टॉकटाइम देने का दावा किया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसूबी, एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं। पिक्सी 4 (5) फोन में जी-सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • 4G with VoLTE support
  • Android Marshmallow
  • कमियां
  • Sluggish overall performance
  • Fixed-focus camera
  • Lacklustre display
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6735एम
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »