Alcatel 5 की कीमत व स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

टीसीएल कम्युनिकेशंस ने इसी महीने अपने तीन नए स्मार्टफोन सीईएस2018 में पेश किए थे। अल्काटेल 1एक्स, अल्काटेल 3वी के साथ कंपनी ने अल्काटेल 5 पेश किया था। ख़ास बात है कि अल्काटेल के इन तीनों स्मार्टफोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है।

Alcatel 5 की कीमत व स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक
विज्ञापन
टीसीएल कम्युनिकेशंस ने इसी महीने अपने तीन नए स्मार्टफोन सीईएस2018 में पेश किए थे। अल्काटेल 1एक्स, अल्काटेल 3वी के साथ कंपनी ने अल्काटेल 5 पेश किया था। ख़ास बात है कि अल्काटेल के इन तीनों स्मार्टफोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। अब, फ्लैगशिप स्मार्टफोन अल्काटेल 5 के स्पेसिफिकेशन और कीमत ऑनलाइन लीक हुई है। इस हैंडसेट की अहम ख़ासियत है फोन में दिया गया डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप। इस फोन में एक बड़ी बैटरी है जिसके एक पूरे दिन तक चलने का दावा किया गया है। फोन का रियर एक टेक्सचर पैनल के साथ आता है। उम्मीद है कि कंपनी अगले महीने होने वाले एमडब्ल्यूसी में Alcatel 5 को लॉन्च करेगी।

विनफ्यूचर की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्काटेल 5 और अल्काटेल 3वी को अमेज़न की फ्रांस की वेबसाइट पर देखा गया। Alcatel 5 की कीमत 229.99 यूरो (करीब 18,000 रुपये) के साथ लिस्ट किया गया है। फोन को मेटैलिक ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराए जाने का खुलासा हुआ है। डिज़ाइन की बात करें तो अल्काटेल के इस हैंडसेट में बेज़ल लेस डिस्प्ले है। फोन मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन के साथ आता है और इसके रियर पर एक ब्रश्ड मेटल फिनिश दिया गया है।

लिस्टिंग से लीक हुए स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अल्काटेल 5 में एक 5.7 इंच एचडी+  (720x1440 पिक्सल) फुलव्यू आईपीएस डिस्प्ले है। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर दिया गया है। रैम 3 जीबी है जबकि इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी है। फोन की मेमोरी को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए  बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो इस डिवाइस में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी और 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस वाले 5 मेगापिक्सल सेकैंडरी सेंसर के साथ एक डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप है। लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि फोन में रियर पर एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/2.0 के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

स्मार्टफोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। अल्काटेल 5 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। और लिस्टिंग के अनुसार फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  3. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  4. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  7. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  9. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  10. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »