अगर आप नया आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो एयरटेल ग्राहकों को बहुत फायदा हो सकता है।
Photo Credit: Apple
iPhone 17 Pro Max में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।
अगर आप नया आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपको बहुत फायदा पहुंचा सकती है। जी हां Airtel अपने ग्राहकों को नया आईफोन किफायती दामों पर खरीदने का मौका प्रदान कर रही है। यूजर्स को अपने Airtel Thanks ऐप पर जाना होगा और वहां पर आईफोन पर मिलने वाले ऑफर्स के लिए क्लैम करना होगा। दरअसल कंपनी कुल मिलाकर ₹35,000 तक डिस्काउंट पाने का मौका प्रदान कर रही है। इसमें आप क्रोमा के स्टोर से ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और ईएमआई ऑफर आदि शामिल हैं। यहां हम आपको आईफोन पर मिलने वाले ऑफर से डिस्काउंट आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
₹23,000 का डिस्काउंट
एयरटेल के इस शानदार ऑफर के जरिए यूजर्स को नया आईफोन खरीदने पर सीधी ₹23,000 तक की बचत हो रही है। इतना ही इसके अलावा ग्राहकों को ₹12,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। इस प्रकार कुल मिलाकर ₹35,000 की बचत हो सकती है। हालांकि, इस ऑफर का लाभ सिर्फ कुछ मॉडल्स पर ही लागू है।
कौन से आईफोन हैं छूट में शामिल
Airtel के इस ऑफर के जरिए क्रोमा से खरीदारी करने पर iPhone 15, iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल है। इसका मतलब है कि ग्राहक चाहे पुराना मॉडल लेना चाहें या फिर लेटेस्ट और सबसे फ्लैगशिप, सभी पर डिस्काउंट का लाभ मिल रहा है।
एक्सचेंज होगा सिर्फ ऑफलाइन स्टोर पर
एयरटेल के इस ऑफर के जरिए नए आईफोन की खरीदारी पर ₹12,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है, लेकिन इसका लाभ ऑनलाइन नहीं मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों को ऑफलाइन स्टोर का रुख करना होगा। इसके अलावा एसबीआई, आईसीआईसीआई और एक्सिस क्रेडिट कार्ड से कैशबैक मिलेगा।
कैसे उठाएं लाभ
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ