Airtel Digital TV कनेक्शन इस्तेमाल करना हुआ सस्ता, नए टैरिफ लागू

Airtel Digital TV में NCF का चार्ज 153.4 रुपये (23.4 रुपये जीएसटी के साथ) होगा, जिसमें 200 एसडी चैनल्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 मार्च 2020 14:16 IST
ख़ास बातें
  • Airtel 130 रुपये के एनसीएफ में देगी 200 एसडी चैनल्स
  • Airtel के 130 रुपये के एनसीएफ में मिलेंगे 100 एचडी चैनल
  • पहले 130 रुपये के एनसीएफ में मिलते थे केवल 100 एसडी चैनल्स

Airtel Digital TV ने लागू किया ट्राई का नेशनल ट्रैरिफ ऑर्डर 2.0

Airtel Digital TV ने अपनी नेटवर्क कैपेसिटी फीस (NCF) अपडेट की है। यह फैसला पिछले महीने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) की संशोधित दिशानिर्देश के तहत लिया गया है। नए बदलाव के अनुसार, डायरेक्ट-टू-होम (DTH) ऑपरेटर एयरटेल अपने ग्राहकों से 200 एसडी चैनल्स के लिए 130 रुपये का एनसीएफ लेगी। पहले एयरटेल 130 रुपये में केवल 100 एसडी चैनल्स मुहैया कराती थी। एयरटेल डिजिटल टीवी की तरह टाटा स्काई ने भी हाल ही में नए एनसीएफ को लागू किया था। ट्राई का नेशनल ट्रैरिफ ऑर्डर 2.0 रविवार को 1 मार्च से लागू हो गया है।

Airtel Digital TV की अधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट हुई जानकारी के अनुसार, अब उसके NCF का चार्ज 153.4 रुपये (23.4 रुपये जीएसटी के साथ) होगा, जिसमें 200 एसडी चैनल्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। अगर ग्राहक चैनल्स की संख्या 200 से अधिक बढ़ाना चाहते हैं, तो उन्हें ऑपरेटर को एनसीएफ के लिए 160 रुपये (बिना टैक्स के) या 180.80 रुपये (28.80 रुपये जीएसटी के साथ) भुगतान करने होंगे।
Advertisement

अगर सब्सक्राइबर एक से ज्यादा टीवी कनेक्शन्स का इस्तेमाल कर रहा है, तो एयरटेल डिजिटल टीवी 200 एसडी चैनल्स वाले पैक के लिए दूसरे टीवी हेतु 52 रुपये (बिना टैक्स के) एनसीएफ वसूलेगी। यह चार्ज एक अकाउंट के अंदर उन सभी टीवी कनेक्शन्स पर लगेगा, जो एक ही घर में लगे हैं।

ऑपरेटर पहले 130 रुपये के एनसीएफ में 100 एसडी चैनल्स मुहैया कराते थे। वहीं, 20 अतिरिक्त चैनल्स के लिए अतिरिक्त 20 रुपये वसूले जाते थे। अलग टीवी कनेक्शन के लिए 100 रुपये (टैक्स अतिरिक्त) एनसीएफ लिया जाता था।
Advertisement

दूसरी तरफ, NCF के लिए 2 एसडी चैनल्स को 1 एचडी चैनल के बराबर में गिना जाता है। इस हिसाब से आपको एयरटेल डिजिटल टीवी कनेक्शन के 130 रुपये (बिना टैक्स) में 100 एचडी चैनल ही मिलेंगे।
Advertisement

एयरटेल डिजिटल टीवी ने गैजेट्स 360 को बताया है कि 200 एसडी चैनल या 100 एचडी चैनल के कोटे में दूरदर्शन चैनल्स का बंडल शामिल नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel Digital TV, Airtel, NCF, network capacity fee, DTH, TRAI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.