Airtel Digital TV लाई सब्सक्राइबर्स के लिए नए लॉन्ग-टर्म डीटीएच पैक, जानें कीमतें

Airtel Digital TV ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए 6 नए लॉन्ग टर्म DTH पैक लॉन्च किए है। जानें इनके बारे में।

Airtel Digital TV लाई सब्सक्राइबर्स के लिए नए लॉन्ग-टर्म डीटीएच पैक, जानें कीमतें

Airtel Digital TV लाई सब्सक्राइबर्स के लिए नए लॉन्ग-टर्म डीटीएच पैक, जानें कीमतें

ख़ास बातें
  • नए हिंदी वैल्यू एसडी पैक की कीमत 1,681 रुपये है
  • हिंदी वैल्यू पैक एचडी में नहीं है उपलब्ध
  • अल्टीमेट धमाका पैक भी एसडी सब्सक्राइबर्स के लिए है
विज्ञापन
Airtel Digital TV ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए 6 नए लॉन्ग टर्म DTH पैक लॉन्च किए है। हालांकि इनमें से कुछ पैक एसडी और एचडी दोनों सब्सक्राइबर्स के लिए मान्य हैं तो वहीं अन्य पैक केवल एसडी सब्सक्राइबर तक ही सीमित हैं। यह जानकारी एक रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। यह सभी पैक्स अब कंपनी की वेबसाइट, आधिकारिक ऐप या कस्टमर केयर के जरिए Airtel Digital TV सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध हैं। बता दें कि नए एयरटेल डिजिटल टीवी लॉन्ग टर्म पैक में हिंदी वैल्यू एसडी पैक, अल्टीमेट धमाका पैक (यूडीपी) एसडी, गुजरात वैल्यू स्पोर्ट्स एसडी, गुजरात वैल्यू स्पोर्ट्स एचडी, गुजरात मेगा एसडी और गुजरात मेगा एचडी पैक शामिल हैं।

Airtel Digital TV पैक दो वैधता विकल्पों के साथ आएंगे एक तो 6 महीने के साथ 15 दिन फ्री और दूसरा 11 महीने के साथ एक महीने फ्री। ध्यान देने वाली बात यह है कि यूडीपी पैक केवल 6 महीने या 12 महीने के लिए वैध है और इसमें कोई फ्री अवधि शामिल नहीं है। Airtel Digital TV के इन नए पैक को टेलीकॉम टॉक द्वारा स्पॉट किया गया है।
 
Airtel Digital TV Long Term Pack HD or SD Duration (days) Monthly Price Pack Price Multiple Connection Price
Hindi Value Pack SD 195 Rs. 280 Rs. 1,681 Rs. 1,326
Hindi Value Pack SD 360 Rs. 280 Rs. 3,081 Rs. 2,431
Ultimate Dhamaka Pack (UDP) SD 180 Rs. 200 Rs. 799 Rs. 799
Ultimate Dhamaka Pack (UDP) SD 360 Rs. 200 Rs. 1,349 Rs. 1,349
Gujarat Value Sports Pack SD 195 Rs. 336 Rs. 2,016 Rs. 1,662
Gujarat Value Sports Pack SD 360 Rs. 336 Rs. 3,696 Rs. 3,047
Gujarat Value Sports Pack HD 195 Rs. 475 Rs. 2,852 Rs. 2,352
Gujarat Value Sports Pack HD 360 Rs. 475 Rs. 5,227 Rs. 4,312
Gujarat Mega Pack SD 195 Rs. 510 Rs. 3,062 Rs. 2,424
Gujarat Mega Pack SD 360 Rs. 510 Rs. 5,612 Rs. 4,444
Gujarat Mega Pack HD 195 Rs. 699 Rs. 4,197 Rs. 3276
Gujarat Mega Pack HD 360 Rs. 699 Rs. 7,689 Rs. 6,006

जैसा कि आप ऊपर टेबल में देख सकते हैं हिंदी वैल्यू पैक और अल्टीमेट धमाका पैक केवल एसडी ग्राहकों के लिए हैं तो वहीं गुजरात वैल्यू स्पोर्ट्स और गुजरात मेगा पैक एचडी और एसडी दोनों ही ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। एयरटेल डिजिटल टीवी की प्रतिद्धंदी कंपनी Tata Sky ने हाल ही में अपने एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में कटौती की है।

टाटा स्काई एचडी सेट-टॉप बॉक्स अब 1,800 रुपये में उपलब्ध होगा तो वहीं इसके एसडी सेट-टॉप बॉक्स के लिए अब 1,600 रुपये चुकाने होंगे। एयरटेल डिजिटल टीवी पहले ही अपना एचडी सेट-टॉप बॉक्स 1,800 रुपये और एसडी सेट-टॉप बॉक्स 1,650 रुपये में दे रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel Digital TV, DTH, Tata Sky
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 Series में मिल सकती है 5,000mAh तक की कैपेसिटी वाली बैटरी
  2. OnePlus 15T में मिल सकती है 8,000mAh तक बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Xiaomi Pad 8 इस महीने हो रहा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 के साथ जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. Vivo V70 vs OnePlus 15R vs Nothing Phone 3: 50K में कौन सा है बेस्ट
  5. iQOO 15R आज हो रहा भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 7600mAh बैटरी से होगा लैस
  6. iQOO 15R भारत में Snapdragon 8 Gen 5 और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Croma पर Apple Sale: 36 हजार से सस्ता हुआ iPhone 16, Mac और Apple Watch पर साल की तगड़ी छूट
  8. स्वदेशी कंपनी Ai+ ने भारत में लॉन्च किए सस्ते ईयरबड्स और स्मार्टवॉच, कीमत 699 रुपये से शुरू
  9. 120Hz डिस्प्ले, Dolby Atmos सपोर्ट वाला 65-इंच Kodak IconiK 4K Mini QD LED TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. Rainbow Six Mobile भारत में खेलने के लिए उपलब्ध, COD: Mobile और BGMI को देगा सीधी टक्कर!
  11. कैमरा किंग बनने की तैयारी में Oppo और Vivo, Find X9 Ultra और X300 Ultra की लॉन्च टाइमलाइन लीक
  12. Realme P4 Lite की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  13. Decathlon ने लॉन्च की 130km रेंज और Bosch मोटर वाली इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत
  14. SIM बदली तो WhatsApp एक्सेस हो जाएगा बंद? नए फीचर को टेस्ट कर रहा है प्लेटफॉर्म
  15. Xiaomi Pad 8 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 120Hz डिस्प्ले, Dolby Atmos सपोर्ट वाला 65-इंच Kodak IconiK 4K Mini QD LED TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Rainbow Six Mobile भारत में खेलने के लिए उपलब्ध, COD: Mobile और BGMI को देगा सीधी टक्कर!
  3. OnePlus 15T में मिल सकती है 8,000mAh तक बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. SIM बदली तो WhatsApp एक्सेस हो जाएगा बंद? नए फीचर को टेस्ट कर रहा है प्लेटफॉर्म
  5. Realme P4 Lite की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. स्वदेशी कंपनी Ai+ ने भारत में लॉन्च किए सस्ते ईयरबड्स और स्मार्टवॉच, कीमत 699 रुपये से शुरू
  7. Samsung Galaxy S26 Series में मिल सकती है 5,000mAh तक की कैपेसिटी वाली बैटरी
  8. NASA के चांद मिशन पर स्पीड ब्रेकर! लॉन्च पैड से हट सकता है Artemis II, जानें कारण
  9. iQOO 15R भारत में Snapdragon 8 Gen 5 और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. कैमरा किंग बनने की तैयारी में Oppo और Vivo, Find X9 Ultra और X300 Ultra की लॉन्च टाइमलाइन लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »