• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एसर लिक्विड एम330 बजट विंडोज फोन लॉन्च, 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से है लैस

एसर लिक्विड एम330 बजट विंडोज फोन लॉन्च, 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से है लैस

एसर लिक्विड एम330 बजट विंडोज फोन लॉन्च, 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से है लैस
विज्ञापन
एसर ने अपने लिक्विड एम330 स्मार्टफोन को पिछले साल सितंबर महीने में आईएफए 2015 कॉन्फ्रेंस के दौरान पेश किया था। विंडोज 10 मोबाइल पर आधारित यह स्मार्टफोन सात अलग हैंडसेट के साथ पेश किया गया था। अब कंपनी ने एसर लिक्विड एम330 को करीब 6 महीने के बाद 99.99 डॉलर (करीब 6,650 रुपये) में लॉन्च किया है।

एसर लिक्विड एम330 में 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 (एमएसएम8909) प्रोसेसर से लैस है। 136x66.5x9.6 मिलीमीटर डाइमेंशन वाला यह स्मार्टफोन 1 जीबी रैम और 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फोन का रियर और फ्रंट कैमरा दोनों 5 मेगापिक्सल का है। फोन का कैमरा गाउरमेट, फेवरेट शॉट और ब्राइट मैजिक सेल्फी कैमरा मोड से लैस है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो लिक्विड एम330 में 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 फ़ीचर मौजूद हैं। इसमें 2000 एमएएएच की बैटरी है। दावा किया गया है कि यह बैटरी 15 घंटे तक का टॉक टाइम और 230 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।

लिक्विड एम330 विंडोज 10 मोबाइल पर आधारित फोन है, ऐसे में यह माइक्रोसॉफ्ट एज, आउटलुक, वनड्राइव, माइक्रोसॉफट ऑफिस और कोरटाना जैसे फ़ीचर से लैस है। इसमें ग्लांस स्क्रीन भी है, इसकी मदद से यूज़र स्मार्टफोन को पूरी तरह से अनलॉक किए बिना नोटिफिकेशन देख पाएंगे।

गौर करने वाली बात है कि माइक्रोसॉफ्ट अपने विंडोज 10 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का विस्तार ज्यादा से ज्यादा हैंडसेट तक करना चाहती है। इसके अलावा वह अपने ऐप्स को एंड्रॉयड आधारित स्मार्टफोन तक भी पहुंचाना चाहती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »