Huawei Nova 6 और Nova 6 5G हैं दो सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन, Huawei Nova 6 SE से भी उठा पर्दा

Huawei Nova 6 और Nova 6 5G तीन रियर कैमरे के साथ आते हैं। हुवावे ब्रांड के इन फोन में 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। Huawei Nova 6 SE चार रियर कैमरे वाला हैंडसेट है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2019 13:26 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे नोवा 6 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
  • हुवावे नोवा 6 की बैटरी 4,100 एमएएच की है
  • Huawei Nova 6 SE चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है

Huawei Nova 6

Huawei Nova 6 और Nova 6 5G को चीन में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च कर दिया गया। हुवावे की नोवा सीरीज़ के दोनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन एक समान हैं। फर्क सिर्फ बलॉन्ग 5000 5जी मॉडम का है जो हुवावे नोवा 6 5जी का हिस्सा है। Huawei ने अपने हुवावे नोवा 6 स्मार्टफोन में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया है, इसमें एक 105 डिग्री अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस भी है। हुवावे नोवा 6 और हुवावे नोवा 6 5जी स्मार्टफोन तीन-तीन रियर कैमरे के साथ आते हैं। हुवावे नोवा 6 और नोवा 6 5जी फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ Huawei ने नए हैंडसेट Nova 6 SE को भी लॉन्च किया। मिड-रेंज सेगमेंट का यह डिवाइस iPhone 11 Pro जैसे स्वायर शेप वाले रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। हुवावे नोवा 6 एसई हैंडसेट होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है जिसमें एक सेल्फी कैमरे के लिए जगह है।
 

Huawei Nova 6, Nova 6 5G price

हुवावे नोवा 6 की कीमत 3,199 चीनी युआन (करीब 32,400 रुपये) है। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन ब्लैक, ब्लू और वॉयलेट रंग में मिलता है।

दूसरी तरफ, हुवावे नोवा 6 5जी की कीमत 3,799 चीनी युआन (करीब 38,400 रुपये) है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4,199 चीनी युआन (करीब 42,500 रुपये) में बेचा जाएगा। यह ब्लैक, रेड और वॉयलेट रंग में मिलेगा।

Huawei ने फिलहाल इन दोनों स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
Advertisement
 

Huawei Nova 6 SE price

हुवावे नोवा 6 एसई की कीमत 2,199 चीनी युआन (करीब 22,300 रुपये) है। यह दाम फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। स्मार्टफोन ब्लैक, ग्रीन और स्नो कलर स्काई रंग में आता है।
 

Huawei Nova 6, Nova 6 5G specifications, features

हुवावे नोवा 6 और हुवावे नोवा 6 5जी हैंडसेट एंड्रॉयड 10 पर आधारित ईएमयूआई 10.0.1 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.57 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 9900 प्रोसेसर, माली जी76 जीपीयू और 8 जीबी रैम के साथ आते हैं। 5जी मॉडल में बलॉन्ग 5000 5जी मॉडम भी है।

हुवावे नोवा 6 और हुवावे नोवा 6 5जी हैंडसेट तीन रियर कैमरे के साथ आते हैं। दोनों ही फोन के सेटअप एक समान हैं। फोन में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। यह एफ/ 2.4 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस है। नोवा 6 सीरीज़ के इन दोनों प्रीमियम मॉडम में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है।
Advertisement

हुवावे नोवा 6 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। जबकि 5जी वेरिएंट के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी।
Advertisement

स्मार्टफोन वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आते हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइ, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। इन फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर्स भी हैं।

हुवावे नोवा 6 की बैटरी 4,100 एमएएच की है, जबकि नोवा 6 5जी वेरिएंट 4,200 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। यह 40 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हुवाने नोवा 6 का डाइमेंशन 162.6x75.7x8.56 मिलीमीटर है और वज़न 197 ग्राम। जबिक 5जी वेरिेएंट का डाइमेंशन 162.7x75.8x8.98 मिलीमीटर है और वज़न 212 ग्राम।
Advertisement
 

Huawei Nova 6 SE specifications, features

अब बात हुवावे नोवा 6 एसई की। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित ईएमयूआई 10.0.1 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2310 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर के साथ माली जी52 जीपीयू और 8 जीबी रैम है।

Huawei Nova 6 SE चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। फोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। स्मार्टफोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

हुवावे नोवा 6 एसई की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। इस हैंडसेट में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Huawei ने अपने इस फोन में 4,200 एमएएच की बैटरी दी है। फोन का डाइमेंशन 159.2x76.3x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 183 ग्राम।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 990ई

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 990

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

हाईसिलिकॉन किरिन 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2310 पिक्सल
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.