6.43 इंच डिस्प्ले, MediaTek Helio G95 के साथ Micromax IN Note 2 फोन 25 जनवरी को होगा लॉन्च

Micromax के IN Note 2 के स्पेसिफिकेशन्स में फिलहाल फोन की रैम और स्टोरेज कैपिसिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 जनवरी 2022 15:31 IST
ख़ास बातें
  • Micromax IN Note 2 में 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिलेगा।
  • Micromax IN Note 2 की लॉन्च डेट 25 जनवरी है।
  • इसकी बैटरी क्षमता 4500-5000 एएमएच हो सकती है।

Micromax IN Note 2 में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 

Micromax जल्द ही भारत में अपना नया धांसू स्मार्टफोन Micromax IN Note 2 लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने एक ट्विटर पोस्ट के जरिए घोषणा की है कि माइक्रोमैक्स आईएन नोट 2 भारत में 25 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा है। Micromax ने फोन की फोटो भी शेयर की है जिसमें फोन का डिजाइन और कैमरा सेटअप भी साफ देखा जा सकता है। इसके अलावा इस फोन के लिए Flipkart पर एक डेडीकेटेट माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। इसमें पता चलता है कि Micromax IN Note 2 का कैमरा सेटअप ट्रिपल कैमरा वाला होगा। फ्रंट में फोन की डिस्प्ले में पंच होल भी देखा जा सकता है जिसके अंदर फोन का सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। माइक्रोमैक्स के इस लेटेस्ट फोन का डिजाइन काफी आकर्षक है और यह बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन होगा। 

Micromax IN Note 2 की लॉन्च डेट 25 जनवरी है जिसे कंपनी ने ट्विटर के माध्यम से कन्फर्म कर दिया है। Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है जिसमें फोन की लॉन्च डेट के अलावा डिवाइस के कुछ मेन स्पेसिकिकेशन भी बताए गए हैं। फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट के अनुसार, फोन में 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसमें पंच होल देखने को मिलेगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर है। इसके रियर में तीन कैमरा दिखाई देते हैं जिससे पता चलता है कि यह ट्रिपल कैमरा फोन होगा। दिलचस्प बात यह है कि फोन के कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन Samsung Galaxy S21FE के जैसा दिखता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 
Advertisement

Micromax के IN Note 2 के स्पेसिफिकेशन्स में फिलहाल फोन की रैम और स्टोरेज कैपिसिटी के बारे में कोई जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। इसकी बैटरी क्षमता 4500-5000 एएमएच हो सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से इसके बारे में कंफर्मेशन अभी तक नहीं मिली है। फ्लिपकार्ट के लैंडिंग पेज पर फोन की चार्जिंग डीटेल्स भी दी गई हैं जिससे पता चलता है कि इसमें 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इसकी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी की मदद से फोन 0% से 50% तक केवल 25 मिनट में चार्ज हो जाएगा। इसके अलावा फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी देखने को मिल सकता है। 

इससे पहले कंपनी ने Micromax IN Note 1 को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था। इस फोन में 6.67 इंच 1080p LCD डिस्प्ले देखने को मिलती है। इसमें ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर है। फोन के रियर में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कैमरा फ्रंट की बात करें फोन में क्वाड कैमरा दिया गया है जिसमें 48 मेगापिक्सल का मेन लेंस है। इसके अलावा 5MP का सेकेंडरी कैमरा और 2MP के दो कैमरे सपोर्ट में हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का सेंसर फ्रंट में है। डिवाइस में 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी है। इसमें रिवर्स चार्जिंग फीचर भी है जिसकी मदद से दूसरे स्मार्टफोन और ईयरबड्स को भी चार्ज किया जा सकता है। Micromax IN Note 1 के स्पेसिफिकेशन से तुलना करें तो Micromax के IN Note 2 के स्पेसिफिकेशन हर सेगमेंट में बेहतर साबित होते हैं। उम्मीद है कि इस बार कंपनी बजट में बेहतर फीचर्स देकर मार्केट में पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश करेगी।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, low weight
  • Vibrant 120Hz display
  • Polished software experience
  • IP68 rating and wireless charging
  • Dependable cameras
  • Speedy all-round performance
  • Bad
  • No bundled fast charger
  • Lukewarm upgrade over predecessor
  • Missing microSD card slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Clean UI, stock Android
  • Decent battery life
  • Good performance
  • Bad
  • Below-average camera performance
  • Doesn’t feel polished
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.